फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Five arrested for shelling out 122 crore to the government, Khanna

सरकार को 122 करोड़ की चपत लगाने पर पांच काबू

Sat, 13 Mar 2021 07:04 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 07:04 PM IST
विज्ञापन
Five arrested for shelling out 122 crore to the government, Khanna
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खन्ना। राज्य जीएसटी विभाग की पटियाला की मोबाइल विंग टीम ने शनिवार की सुबह खन्ना में 9 स्थानों पर छापे मारकर 5 लोगों को जाली फर्में के नाम पर 700 करोड़ के फर्जी बिल बना कर सरकार को 122 करोड़ रुपये की चपत लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान विनोद कुमार, आम आदमी पार्टी के नेता मनिंदर शर्मा उर्फ मनी, संदीप सिंह, अमरिंदर सिंह, सन्नी मेहता निवासी खन्ना के तौर पर हुई है।
जीएसटी मोबाइल विंग के इंचार्ज व एडिशनल कमिश्नर शौकत अहमद परे ने बताया कि विभाग की टीमों ने तड़के साढ़े चार से पौने पांच बजे के बीच खन्ना में एक साथ नौ ठिकानों पर छापे मारे।। इस दौरान पांच लोगों को काबू किया गया। आरोपियों को पकड़ कर पीडब्ल्यूडी के भट्टियां स्थित रेस्ट हाउस ले जाया गया। दो आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन

अहमद परे ने बताया कि कुछ समय पहले पकड़ी गई एक गाड़ी से सुराग मिला था कि दिल्ली के मार्फत पंजाब में बोगस जीएसटी बिलिंग का खेल चल रहा है। उसके बाद मामले की जांच की गई। इससे पता चला कि कुछ लोग बिना बिल के मंडी गोबिंदगढ़ में फर्नेसों को माल बेच देते हैं। उसके बाद उसकी बोगस बिलिंग की जाती है। कुल 700 करोड़ रुपये की बिलिंग की गई थी। इससे विभाग को 122 करोड़ की चपत लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल 44 फर्में आरोपियों ने बना रखी थी। छापे में होशियारपुर, लुधियाना, पटियाला, जालंधर, फतेहगढ़ साहिब समेत कई जिलों की टीमें शामिल रही। एटीसी मनजीत चीमा, ईटीओ अमन गुप्ता, ईटीओ सौरभ सिंगला, ईटीओ रुद्र मनी शर्मा, ईटीओ डॉ हरप्रीत सिंह, ईटीओ अरविंद शर्मा, ईटीओ बलदीप कर्ण सिंह, ईटीओ कमलप्रीत सिंह, ईटीओ करणवीर सिंह टीमों को लीड कर रहे थे।

एडिशनल कमिश्नर अहमद परे ने बताया कि जांच में पता चला कि 10 हजार रुपये महीना कमाने वाले एक व्यक्ति के बैंक खाते में 13 करोड़ रुपये का ट्रांजेक्शन हुआ है। इसकी जांच की गई तो परतें खुलने लगीं। एक अकाउंटेंट के घर पर भी दबिश देकर वहां से दस्तावेज बरामद किए हैं। सीपीयू को क्रैक करने की कोशिश विभाग कर रहा है। इससे बड़े खुलासे हो सकते हैं। सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed