फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   first centre

पंजाब के पहले टैली ऑप्थोमोलॉजी सेंटर का उद्घाटन

Tue, 07 Jan 2014 10:24 PM IST
अमर उजाला,लुधियाना।
अमर उजाला,लुधियाना। Updated Tue, 07 Jan 2014 10:24 PM IST
विज्ञापन
first centre
प्रदेश के सेहत और परिवार भलाई मंत्री सुरजीत कुमार ज्याणी ने मंगलवार को रायकोट के डॉ. रमेश सुपर स्पैशलिस्टी आई केयर और लेजर सेंटर की ब्रांच में पंजाब के पहले टैली ऑप्थोमोलॉजी सेंटर का उद्घाटन किया।
विज्ञापन


इस दौरान अस्पताल में लगाए गए शिविर का सेहत मंत्री ने निरीक्षण किया।

उन्होंने कहा कि जरूरतमंद और गरीबों की सेवा परमात्मा की सेवा के बराबर है। महंगाई के समय में लोग के लिए महंगा इलाज करवाना असंभव है।

लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाने के लिए सरकार विशेष प्रयास कर रही है। वहीं संस्थाएं मुफ्त कैंप लगाकर सरकार को सहयोग दे रही है। उन्होंने डॉ. रमेश की ओर से कार्य की सराहना की। सेहत और परिवार भलाई मंत्री ने अस्पताल को हरसंभव सहायता देने की बात कही। इस दौरान पूर्व संसदीय सचिव विक्रमजीत सिंह खालसा ने कहा कि सरकार की ओर से स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र के विकास के लिए खास प्रयास किए जा रहे है।
विज्ञापन


रायकोट में इस नए लेजर सेंटर खुलने से इलाका निवासियों को काफी लाभ मिलेगा। समारोह में स्टेट अवार्डी डॉ. रमेश ने कहा कि वह पिछले 21 सालों से अंधेपन को दूर करने के लिए राष्ट्रीय प्रोग्राम अधीन निष्काम सेवा कर रहे है। इसी मकसद से उन्होंने आंखों का आधुनिक सेंटर खोला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में पुर्नजोत आई बैंक सोसायटी के सचिव सुभाष महिला ने सोसायटी के कार्य के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि अब तक 4271 ऑपरेशन कर आंखों के लैंस मुफ्त में बदले जा चुके है। इस मौके पर सिविल सर्जन सुभाष बत्ता, डॉ, सुभाष बांसल और आई मोबाइल यूनिट के एसएमओ डॉ. मंजीत सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed