फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Firing in village akhada of jagraon

जगरांव में फायरिंग: अखाड़ा की दाना मंडी में चली ताबड़तोड़ गोलियां, नाैजवानों के दो गुटों के बीच हुआ विवाद

Wed, 07 Oct 2026 09:13 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव Published by: Nivedita Updated Wed, 07 Oct 2026 09:13 AM IST
सार

डीएसपी जसविंदर सिंह ढींडसा ने कहा कि एसएसपी डॉ. अंकुर गुप्ता की सख्त हिदायतों के अनुसार इलाके में किसी भी शरारती या असामाजिक तत्व को सिर उठाने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन
Firing in village akhada of jagraon
माैके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

जगरांव के गांव अखाड़ा की दाना मंडी में मंगलवार देर रात नौजवानों के दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। जगरांव के रहने वाले नौजवानों के एक गुट ने गांव अखाड़ा के कुछ नौजवानों पर फायरिंग की। गनीमत रही कि इस दौरान किसी को गोली नहीं लगी और अखाड़ा के नौजवान बाल-बाल बच गए। फायरिंग के बाद दोनों गुटों के युवक मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


गांव के पंच कुलदीप सिंह ने बताया कि उनके मोहल्ले के लोगों ने अचानक दाना मंडी की तरफ से गोलियां चलने की आवाजें सुनीं। आवाज सुनकर लोग सहम गए और अपने घरों से बाहर निकल आए। इस दौरान दाना मंडी में कुछ नौजवान दिखाई दिए, लेकिन कुछ समय बाद वे वहां से फरार हो गए। घटना के बाद पूरे गांव में डर और सहम का माहौल बन गया।
विज्ञापन


फायरिंग का कारण स्पष्ट नहीं
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि दोनों गुटों के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ और फायरिंग क्यों की गई। मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा है या इसके पीछे कोई अन्य वजह है, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर के एसएचओ सुखविंदर सिंह दियोल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। एसएचओ ने बताया कि पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। घटनास्थल से जुड़े तथ्यों के साथ-साथ दोनों गुटों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही फायरिंग के कारणों और इसमें शामिल युवकों के बारे में स्थिति स्पष्ट होगी।

सीसीटीवी कैमरों से आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस
डीएसपी जसविंदर सिंह ढींडसा ने कहा कि एसएसपी डॉ. अंकुर गुप्ता की सख्त हिदायतों के अनुसार इलाके में किसी भी शरारती या असामाजिक तत्व को सिर उठाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की तह तक जाएगी और यदि जांच में किसी व्यक्ति द्वारा इलाके में दहशत का माहौल पैदा करने की बात सामने आती है तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार बनती कार्रवाई की जाएगी।


फिलहाल पुलिस दाना मंडी और आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर फायरिंग करने वाले युवकों की पहचान करने में जुटी हुई थी। देर रात तक थाना सदर के मुखी सुखविंदर सिंह दियोल गांव अखाड़ा में मौजूद रहे और पुलिस टीम के साथ मामले की जांच करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed