फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   fire, two injured, one died, punjab dhaba, bathinda

पंजाबी ढाबे पर आग लगने से दो झुलसे, एक की मौत

Wed, 04 May 2016 10:42 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/बठिंडा
ब्यूरो,अमर उजाला/बठिंडा Updated Wed, 04 May 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
fire, two injured, one died, punjab dhaba, bathinda
fire - फोटो : fire
बठिंडा-मानसा हाईवे पर स्थित गांव माईसरखाना के पास पंजाबी ढाबे में आग लगने से दो व्यक्ति झुलस गए।
विज्ञापन


इनमें एक व्यक्ति मोमन की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं मुहम्मद रजान का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मुहम्मद शाह पंजाबी ढाबे को किराए पर लेकर चला रहा है। मंगलवार शाम को करीब 9 बजे मुहम्मद रजान और मोमन ढाबे में मौजूद थे।


इस दौरान शार्ट सर्किट होने से ढाबे में पड़े तेल को आग लग गई। आग ने मुहम्मद रजान और मोमन को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया। कुछ समय बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक उक्त दोनों व्यक्ति बुरी तरह से झुलस गए थे। उनको तुरंत सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां बुधवार को इलाज के दौरान मोमन की मौत हो गई। मुहम्मद रजान का इलाज चल रहा है। थाना मौड़ ने मुहम्मद रजान के बयान पर 174 की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed