फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Fire Broke out in Godown in Ludhiana

Ludhiana: लुधियाना में होजरी वेस्ट के गोदाम में लगी भीषण आग, पास के तीन अन्य गोदाम भी चपेट में

Tue, 15 Nov 2022 12:32 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 15 Nov 2022 12:32 PM IST
सार

मायापुरी इलाके में लगभग होजरी वेस्ट का कारोबार ही होता है। गली नंबर दो में मोहम्मद सद्दाम का गोदाम बना हुआ है। जहां पूरे गोदाम में होजरी वेस्ट पड़ा था। मंगलवार की सुबह अचानक से गोदाम में आग लग गई।

विज्ञापन
Fire Broke out in Godown in Ludhiana
लुधियाना में गोदाम में लगी आग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

लुधियाना के टिब्बा रोड के मायापुरी इलाके में मंगलवार सुबह उस समय भगदड़ मच गई जब होजरी वेस्ट के गोदाम में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयंकर रुप धारण कर लिया। आग की लपटें देख आस-पास के लोग घरों से बाहर निकल आए। लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके। कुछ ही समय में आग इतनी ज्यादा फैल गई कि आस-पास का सारा एरिया काले धुएं से ढक गया। 

विज्ञापन


काला धुआं कई किलोमीटर तक नजर आया। आग ने पास के तीन और गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया और पीछे फैक्टरी को भी खासा नुकसान पहुंचाया। आग लगने की वजह से वहां गोदाम में खड़ी एक स्विफ्ट कार और एक मोटरसाइकिल भी जलकर राख हो गया। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई। फायर कर्मचारियों ने पानी की करीब 75 गाड़ियां डाली और नौ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। नौ घंटे तक इलाके के लोगों में दहशत का माहौल बना रहा। सूचना मिलने के बाद कई थानों की पुलिस और उच्चाधिकारी वहां पहुंचे। पुलिस ने लोगों को काफी मुश्किल से काबू किया और मायापुरी गली नंबर दो की तरफ जाने वाले सभी रास्ते बंद कर दिए ताकि भीड़ ज्यादा इकट्ठी न हो और लोगों को नुकसान न पहुंचे। 
विज्ञापन


मायापुरी इलाके में लगभग होजरी वेस्ट का कारोबार ही होता है। गली नंबर दो में मोहम्मद सद्दाम का गोदाम बना हुआ है। जहां पूरे गोदाम में होजरी वेस्ट पड़ा था। मंगलवार की सुबह अचानक से गोदाम में आग लग गई। देखते ही देखते आग ज्यादा फैल गई। सामने घर में रहने वाले मोहम्मद सद्दाम और उसके परिवार वालों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन वह कामयाब नहीं हुए तो आस-पास के लोग भी जुट गए। मगर तब तक आग काफी फैल चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आग लगने की खबर मिलते ही इलाके के लोग बड़ी संख्या में वहां पहुंच गए। इसी दौरान फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी वहां पहुंच गई। आग इस कदर फैल गई कि उसके साथ लगते मोहम्मद सद्दाम के दो गोदाम को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया। फायर ब्रिगेड की टीमें साथ वाले खाली प्लाट से, आगे मेन गेट के पास से ऊपर पीछे फैक्टरी के ऊपर चढ़ कर गोदाम में आग पर काबू पाने में लगे रहे, लेकिन आग कम होने का नाम नहीं ले रही थी। धीरे धीरे आग की वजह से गोदाम के अंदर खड़ी मोहम्मद सद्दाम की स्विफ्ट कार और बाइक भी जलकर राख हो गई।  फायर ब्रिगेड की गाड़ियां लगातार आती रहीं। करीब 75 गाड़ी पानी डाला गया तब जाकर नौ घंटे की कड़ी मशक्कत के आद आग पर काबू पाया गया। 

भीड़ के कारण गाड़ियों को निकलने में आई काफी दिक्कत
आग लगने की खबर मिलते ही इलाके के लोग तो वहां पहुंचे ही साथ ही साथ दूसरे मोहल्लों से भी लोग वहां पहुंच गए। जिन्होंने जगह जगह पर अपने मोटरसाइकिल लगा दिए। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां लगातार एरिया में आती रही लेकिन भीड़ के कारण दिक्कत आने लगी। इसके बाद कई थानों की पुलिस को वहां बुलाना पड़ा। इसके बाद पुलिस ने लाठियों और डंडों से डराकर भीड़ को पीछे किया जिसके बाद वाहन पीछे करवाए गए और फायर ब्रिगेड को आने जाने का रास्ता मिला।

फायर अधिकारी राजिंदर कुमार ने कहा कि आग लगने का कारण अभी पता चल नहीं पाया है। आग कैसे लगी है इसकी जांच की जा रही है। आग की वजह से तीन गोदाम साथ के और पीछे वाली फैक्टरी को नुकसान हुआ है। बाकी मालिक ही बता पाएंगे कि उका नुकसान कितना हुआ है।  

अमृतसर: घर में चाय बनाते समय कपड़े में लगी आग
अमृतसर के गुरबख्श नगर इलाके में मंगलवार की दोपहर एक घर में पहली मंजिल पर आग लग गई। चाय बनाते समय खिड़की पर लटके कपड़े में लगी आग पूरे घर में फैल गई। घर के अंदर लगभग पूरा सामान जलकर राख हो गया। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने डेढ़ घंटे से भी ज्यादा मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने में सफलता हासिल की। हालांकि इसमें किसी व्यक्ति को किसी तरह का नुकसान पहुंचने की सूचना नहीं है। 

झब्बाल रोड स्थित गुरबख्श नगर में हुई इस आगजनी की घटना के बाद पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि मंगलवार दोपहर को पहली मंजिल पर स्थित घर में चाय बना रहे थे। इस दौरान खिड़की के पास लटक रहे एक कपड़े को अचानक आग लग गई और देखते ही देखते यह आग पूरे घर में फैल गई। इसकी जानकारी तुरंत फायर ब्रिगेड को दे दी गई। इस बीच पहले लोगों ने खुद ही पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। 

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और सेवा समिति की तीन गाड़ियों पर मुस्तैद फायर कर्मियों को आग लगी घर तक पहुंचने के लिए रास्ता छोटा होने के चलते मुश्किल पेश आई। डेढ़ घंटे से ज्यादा की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया लेकिन तब तक घर के अंदर का सारा सामान जल चुका है। अच्छी बात यह रही कि यह आग किसी पड़ोसी के घर तक नहीं पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed