{"_id":"64017bf28bc0ea63090f148b","slug":"fire-broke-out-in-cloth-showroom-at-ludhiana-2023-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana: कपड़े के शोरूम में देर रात लगी भयानक आग, आठ घंटे में पाया गया काबू, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana: कपड़े के शोरूम में देर रात लगी भयानक आग, आठ घंटे में पाया गया काबू, लाखों का नुकसान
Fri, 03 Mar 2023 10:17 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 03 Mar 2023 10:17 AM IST
सार
बाबा थान सिंह चौक के पास ऑक्टेव कंपनी का रेडीमेड गारमेंट शोरूम है। गुरुवार रात को शोरूम मालिक शोरूम बंद कर घर चले गए। देर रात अचानक शोरूम में आग लग गई। आसपास के लोगों ने शोरूम के अंदर से धुआं निकलता देख शोर मचाया और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी।
विज्ञापन
शोरूम में लगी आग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लुधियाना के बाबा थान सिंह चौक के पास स्थित कपड़े के शोरूम में गुरुवार देर रात अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन वह कामयाब नहीं हुए।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड विभाग को दी। सूचना मिलने के बाद दमकल की 5-6 गाड़ियों ने करीब 8 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। हालांकि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा थान सिंह चौक के पास ऑक्टेव कंपनी का रेडीमेड गारमेंट शोरूम है। गुरुवार रात को शोरूम मालिक शोरूम बंद कर घर चले गए। देर रात अचानक शोरूम में आग लग गई। आसपास के लोगों ने शोरूम के अंदर से धुआं निकलता देख शोर मचाया और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आसपास की छतों पर जाकर आग पर काबू पाया। जब तक आग काबू में आई तब तक पूरे शोरूम में पड़े कपड़े जल चुके थे।