{"_id":"6016aa538ebc3ef8ec0f0571","slug":"fire-broke-in-goods-and-papers-after-entering-the-house-in-bathinda-bathinda-news-pkl402383531","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर सामान और कागजातों में लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर सामान और कागजातों में लगाई आग
विज्ञापन
बठिंडा। रामपुरा के कस्बा भगता भाईका में शनिवार को पैसों के लेन देन के विवाद में आरोपियों ने एक व्यक्ति के घर दाखिल होकर समान एवं कागजात को आग लगा दी। आरोप है कि हमलावर घर से दो लाख की नगदी एवं एक लाख के सोने के गहने चोरी कर ले गए। थाना दयालपुरा पुलिस ने रविवार को आरोपी दंपति बेअंत सिंह, मूर्ती कौर निवासी भगता भाईका समेत 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी करने एवं घर को आग लगाकर सबूत मिटाने के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी महिला मूर्ती कौर को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस को दर्ज करवाए बयान में भूपिंदर सिंह निवासी भगता भाईका ने बताया कि बेअंत सिंह एवं उसकी पत्नी मूर्ती कौर ने कुछ माह पहले उससे बीस लाख रुपये लिए थे। इसके बदले उन्होंने अपने नाम पर दंपती की जमीन लिखवा ली थी। शनिवार को वह और उसके पिता घर पर नहीं थे। उसकी माता राजिंदर कौर घर पर अकेली थीं। इस दौरान बेअंत सिंह अपनी पत्नी मूर्ती कौर एवं अन्य अज्ञात लोगों के साथ उसके घर में जबरदस्ती दाखिल हो गया।
आरोपियों ने उसकी माता को धमकाते हुए कमरों में रखे समान और जरूरी कागजातों में आग लगा दी। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। घटना के बारे में उसकी माता राजिंदर कौर ने उसे फोन पर सूचना दी। जब वह अपने पिता के साथ घर पहुंचा तो आसपास के लोग आग बुझा रहे थे। उसने जब घर में रखी नगदी एवं सोने के गहने चेक किए तो गायब थे। पीड़ित ने पुलिस को अपने बयान में बताया कि आरोपी घटना के बाद जाते समय घर में रखी दो लाख की नगदी एवं एक लाख की कीमत के सोने के गहने चोरी कर ले गए। एएसआई कश्मीर सिंह ने बताया कि पुलिस नभूपिंदर सिंह के बयान पर आरोपी बेअंत सिंह, उसकी पत्नी मूर्ती कौर समेत 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी एवं सबूत मिटाने के आरोप में केस दर्ज किया है। आरोपी महिला मूर्ती कौर को गिरफ्तार कर अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।