{"_id":"6abfa3531e64bd131b0c7695","slug":"fire-breaks-out-in-uniform-shop-goods-burnt-ludhiana-news-c-74-1-spkl1022-118248-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: यूनिफार्म की दुकान में लगी आग, सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: यूनिफार्म की दुकान में लगी आग, सामान जला
Fri, 02 Oct 2026 05:58 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Fri, 02 Oct 2026 05:58 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। पुलिस लाइन के सामने एक यूनिफार्म की दुकान में वीरवार देर रात भीषण आग लग गई। इस घटना में काफी सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि आग लगने के समय दुकान बंद थी जिससे कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
सूचना मिलने पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। उन्होंने कुछ ही समय में आग पर काबू पा लिया। आग लगने का शुरुआती कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। दुकान मालिक राम किशन तनेजा ने बताया कि उन्हें घर पहुंचने के बाद आग लगने की सूचना मिली। वह तुरंत दुकान पहुंचे, जहां आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले रखा था। उन्होंने शटर खोला और आसपास के लोगों ने बाल्टियों से आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग तेजी से फैलती चली गई। दमकल विभाग के वरिष्ठ दमकलकर्मी रमन कुमार ने बताया कि विभाग को रात में आग की सूचना मिली थी। उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को आग का कारण माना जा रहा है। दुकान में कुछ समय पहले ही बिजली के तारों से जुड़ा काम करवाया गया था। आग किस हिस्से में स्पार्किंग या खराबी के चलते लगी, यह तकनीकी जांच के बाद ही पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगा।