फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Fire breaks out in Ludhiana shop goods worth lakhs reduced to ashes

Punjab: लुधियाना में दुकान में लगी आग, लाखों का सामान राख, बुझाने में लगे पौने दो घंटे

Sun, 23 Nov 2025 10:21 AM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 23 Nov 2025 10:21 AM IST
सार

लुधियाना के घुमारमंडी इलाके में शनिवार रात को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक बैग की दुकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ज्यादा फैल गई और आस-पास के लोग बाहर आ गए।

विज्ञापन
Fire breaks out in Ludhiana shop goods worth lakhs reduced to ashes
दुकान में लगी आग को बुझाते दमकल विभाग के कर्मी। - फोटो : संवाद

विस्तार

लुधियाना के घुमारमंडी इलाके में शनिवार रात को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक बैग की दुकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ज्यादा फैल गई और आस-पास के लोग बाहर आ गए। धुएं का गुबार उठते ही वहां हड़कंप मच गया। लोगों ने आग पर काबू पानेकी कोशिश की, लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके। घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी। एक एक कर दो से तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची। जिन्होंने पौने दो घंटे बाद आग पर काबू पाया। आशंका जताई जा रही है कि आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी है। हालांकि कोई जानी नुकसान तो नहीं हुआ, लेकिन दुकान में पड़ा लाखों रुपये का माल जल कर राख हो गया।

विज्ञापन


दुकान मालिक ने बताया कि दुकान बंद करने का समय था। तभी अचानक से दुकान में आग लग गई। जब तक उन्हें पता चल पाता आग ज्यादा फैल चुकी थी। उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। तुरंत दमकल विभाग को कई बार फोन किए, परंतु दमकल की गाड़ियों को मौके पर पहुंचने में करीब 40 से 45 मिनट का समय लग गया। इसके कारण आग और ज्यादा फैल गई। बाद में दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब पौने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। 
विज्ञापन


मालिक ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण माना जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि हाल ही में बिजली विभाग द्वारा इलाके में तारें बदलने का काम चल रहा था, जिससे उन्हें शक है कि हादसा उसी के चलते हुआ होगा। फिलहाल दुकान में हुए नुकसान का सही आकलन अभी नहीं किया जा सका है। दमकल विभाग और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed