{"_id":"67713a6f7f515ebfb5066d8e","slug":"fire-breaks-out-in-bike-showroom-in-ludhiana-100-two-wheelers-burnt-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 टू-व्हीलर जलकर राख: लुधियाना में बाइक शोरूम में भड़की आग, करोड़ों रुपये का नुकसान, बुझाने में लगे चार घंटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 टू-व्हीलर जलकर राख: लुधियाना में बाइक शोरूम में भड़की आग, करोड़ों रुपये का नुकसान, बुझाने में लगे चार घंटे
Sun, 29 Dec 2024 05:33 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Sun, 29 Dec 2024 05:33 PM IST
सार
पंजाब के लुधियाना में रविवार को एक बाइक शोरूम में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने रौद्र रूप ले लिया और शोरूम में खड़े 100 से ज्यादा दोपहिया वाहन जलकर राख हो गए।
विज्ञापन
लुधियाना में आग
- फोटो : संवाद
विस्तार
लुधियाना के बस्ती जोधेवाल के पास स्थित टीवीएस अलियांस मोटरसाइकिल शोरूम में रविवार सुबह करीब तीन बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने इतना भयानक रूप ले लिया कि दूर दूर तक आग की लपटें दिखाई देने लगी। राहगीर ने आग की लपटें देख इसकी जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद एक एक कर फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंची। जिन्होंने करीब चार घंटे बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
आग लगने की वजह से शओरूम मालिकों का करीब दो से ढाई करोड़ रुपये का नुकसान हो गया। शोरूम के ऊपर वाली मजिल पर पड़े करीब सौ दो पहिया वाहन और बाकी ग्राहकों के खड़े वाहन के साथ साथ स्पेयर पार्ट्स जल कर राख हो गए। आशंका जताई जा रही है कि आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी है। बाकी फायर ब्रिगेड की टीम जांच करने में जुटी है कि आखिर आग कैसे लगी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार टीवीएस दो पहिया वाहन कंपनी का शोरूम बस्ती जोधेवाल के पास है। रोजाना की तरह कंपनी मालिक शोरूम बंद कर घर चले गए थे। सुबह करीब तीन बजे पहली मंजिल पर बनी वर्कशाप के अंदर आग लग गई। आग इतनी जल्दी फैल गई कि पूरा शोरूम आग की चपेट में आ गया। सुबह करीब पांच बजे आग की लपटें दूर दूर तक दिखाई देने लगी। इसी दौरान साथ में पेट्रोल पंप पर करिंदों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हो पाए। इसके बाद इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड को दी।
विज्ञापन
करीब साढ़े 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। दमकल अधिकारी पवन ने बताया कि सूचना मिलते ही स्थानीय अड्डा, सुंदर नगर और ताजपुर रोड दमकल स्टेशनों को भी सूचित कर दिया गया। करीब 12 से 13 दमकल विभाग की गाड़ियां आग बुझाने में लग गई। इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी यूनिट की तरफ भी आग फैल रही थी लेकिन समय रहते काबू कर लिया गया अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।