फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Fire after Cylinder burst in Ludhiana

Ludhiana: गांव कोहाड़ा में फटा सिलेंडर, आठ दुकानें जलीं, अवैध रूप से गैस भरता था दुकानदार

Fri, 16 Dec 2022 10:58 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 16 Dec 2022 10:58 AM IST
सार

दमकल की पांच गाड़ियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने की सूचना मिलते ही जमालपुर थाना अंतर्गत बुधेवाल चौकी प्रभारी सुरजीत सिंह सैनी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
Fire after Cylinder burst in Ludhiana
लुधियाना में लगी आग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

लुधियाना के गांव कोहाड़ा में शुक्रवार सुबह अवैध रूप से सिलेंडर में गैस भरते समय सिलेंडर फट गया। इससे आग लग गई और आस पास की आठ दुकानें आग की चपेट में आ गईं। लुधियाना फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने की कोशिश की। दमकल की पांच गाड़ियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने की सूचना मिलते ही जमालपुर थाना अंतर्गत बुधेवाल चौकी प्रभारी सुरजीत सिंह सैनी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि हादसे में किसी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed