फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   fighting within Punjab Congress amarinder Raja Warring faces challenge in own stronghold ludhiana

लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में लगे 'बघेल गो बैक के नारे, वड़िंग बोले-RSS के चमचे, बैंस के इशारे पर हंगामा

Thu, 06 Aug 2026 01:57 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Published by: Nivedita Updated Thu, 06 Aug 2026 01:57 PM IST
सार

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग लुधियाना के सांसद हैं। ऐसे में उनके गढ़ में ही किसी अन्य नेता के नारों से पंजाब कांग्रेस की रार फिर उभर आई है। 

विज्ञापन
fighting within Punjab Congress amarinder Raja Warring faces challenge in own stronghold ludhiana
पंजाब कांग्रेस में रार - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष और लुधियाना से सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के अपने ही संसदीय क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में वीरवार को भारी बवाल हो गया। 

विज्ञापन


गुरु नानक देव भवन में बुलाई गई संगठनात्मक बैठक के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के दो गुट आमने-सामने हो गए। जिला कांग्रेस की तरफ से रखी गई हर बूथ कांग्रेस मजबूत की मीटिंग में राजा वड़िंग और पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु गुट के समर्थक आमने सामने हो गए और दोनों तरफ से जमकर नाबेराजी हुई। 
विज्ञापन




दस मिनट तक तो राजा वड़िंग और पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल के साथ साथ रविंदर डालवी सब कुछ देखते रहे। राजा वड़िंग ने पहले तो दोनों तरफ से समर्थकों को रोकना चाहा और बाद में खुद ही कांग्रेसी वर्करों को आरएसएस के चमचे बोल कर बाहर जाने के लिए कह दिया। इसके बाद विवाद और भी भड़क गया और आशु गुट के समर्थक जोर जोर से नारे लगाने लगे। साथी समर्थकों के ही बीच बचाव के चलते वहां से उन्हें बाहर किया गया जिसके बाद माहौल शांत हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल के विरोध में ''बघेल गो बैक'' और जलियांवाला बाग के खलनायक जनरल डायर के फोटो छपी टी-शर्ट लहराई गईं। 

देर से शुरू हुई मीटिंग
गुरु नानक देव भवन में कांग्रेस की बैठक सुबह दस बजे शुरु होनी थी, लेकिन किसी कारण मीटिंग देरी से शुरू हुई और करीब साढ़े 11 बजे पंजाब कांग्रेस प्रधान और पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल वहां पहुंचे। उनके प्रवेश करते ही समर्थकों ने राजा वड़िंग के समर्थन में नारे लगाने शुरू कर दिए। हालांकि, वड़िंग ने तुरंत कार्यकर्ताओं को रोकते हुए व्यक्तिगत नारेबाजी के बजाय केवल पार्टी के पक्ष में 'कांग्रेस जिंदाबाद' के नारे लगाने की हिदायत दी। 

बैंस के इशारे पर भड़के आशु समर्थक
हंगामे की आग में घी डालने का काम पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस समर्थकों की तरफ से किया गया। जब बैंस संबोधन के लिए मंच पर आए तो उनके समर्थन में उठते नारों के बीच बैंस के एक इशारे से आशु समर्थक उग्र हो गए। पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु के समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी। दूसरी तरफ से राजा वड़िंग के हक में नारेबाजी शुरू हो गई। इसी दौरान सभी सीनियर नेता खड़े होकर देखते रहे। 

जब माहौल ज्यादा तनावपूर्ण होने लगा और बात हाथापाई तक पहुंच गई तो राजा वड़िंग ने दोनों तरफ से समर्थकों को शांत रहने के लिए कहा। जब आशु गुट के समर्थक शांत नहीं हुए तो खुद राजा वड़िंग ने पार्षद पति इंद्रजीत सिंह इंदी, पार्षद अरुण शर्मा और पार्षद सन्नी भल्ला को साथ ही बाहर जाने के लिए बोला और साथियों को भी ले जाने की बात की। इसी दौरान एक समर्थक ने भूपेश बघेल की जरनल डायर वाली फोटो लगी टी शर्ट लहरानी शुरू कर दी और बघेल गो बैक के नारे लगाए। 

इसी दौरान राजा वड़िंग ने स्टेज से ही आरएसएस के चमचों का नारा देकर सभी को बाहर जाने के लिए कह दिया। आशु समर्थकों का आरोप था कि प्रदेश अध्यक्ष के इशारे पर ही उन्हें उकसाया गया, जबकि वड़िंग ने पलटवार करते हुए कहा कि खुद को लुधियाना कांग्रेस का सर्वेसर्वा समझने वाले नेताओं ने ही पिछले चुनाव में शहर की सभी छह विधानसभा सीटें हरवाई थीं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे वही चेहरे हैं जो मनमर्जी से मेयर और चेयरमैन तय करते थे। आज के पूरे घटनाक्रम की विस्तृत रिपोर्ट केंद्रीय आलाकमान को भेजी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed