फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Fearless thief: First Alto stolen, left Alto absconding as soon as Scorpio was found

बेखौफ चोर : पहले की आल्टो चोरी, स्कार्पियो मिलते ही आल्टो छोड़ फरार

Mon, 26 Dec 2022 10:51 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 26 Dec 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Fearless thief: First Alto stolen, left Alto absconding as soon as Scorpio was found
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। रविवार की देर रात को चोरों ने शाही मोहल्ला इलाके से एक आल्टो कार चोरी की। वह कार लेकर झंडू चौक पर पहुंचे तो वहां स्कार्पियो कार खड़ी थी। चोरों ने वहां से स्कार्पियो चोरी की और पहले चोरी की हुई कार वहीं खड़ी कर स्कार्पियो लेकर फरार हो गए। जब सोमवार सुबह स्कार्पियो कार मालिक बाहर आया तो कार गायब देख उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की तो पता चला कि स्कार्पियो ले जाने वाले आल्टो छोड़ गया है। जब आल्टो कब्जे में लेकर पुलिस ने चेकिंग की तो पता चला कि वह भी चोरी की है और शाही मोहल्ला से चोरी हुई है।

नवांशहर के रहने वाले शशि कुमार अपनी स्कार्पियो कार लेकर झंडू चौक स्थित अपने ससुराल आए हुए थे। उन्होंने गाड़ी घर के पास खड़ी कर दी। जब सुबह देखा तो कार गायब थी। इसके बाद इसकी जांच की गई तो पता चला कि चोर आल्टो कार में सवार होकर आए थे और स्कार्पियो लेकर फरार हो गए। पहले तो चर्चा रही कि कार में काफी मेडिकल नशा बरामद हुआ है। जब पुलिस ने अपने तौर पर जांच की तो पता चला कि शाही मोहल्ला से जिन लोगों की कार चोरी हुई थी उनका मेडिकल का काम है और उसमें दवा थी। इसके बाद आल्टो कार मालिकों को इसकी जानकारी दे पुलिस ने बुलाया। चौकी कैलाश नगर के इंचार्ज एएसआई कपिल कुमार ने बताया कि आल्टो कार में से कुछ दवाएं थी जो आल्टो कार चालक की थी। उनकी मेडिकल की दुकान है और कारोबार से जुड़ी वह दवाएं थीं। बाकी सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की जा रही है कि कार किस तरफ गई है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी चेक की जा रही है। जांच जारी है और जल्द ही चोरों का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed