फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Father son opened fire Ludhiana minor dispute case registered

लुधियाना में मामूली विवाद में पिता-पुत्र ने चलाईं गोलियां, दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

Mon, 01 Feb 2021 06:20 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 06:20 PM IST
विज्ञापन
Father son opened fire Ludhiana minor dispute case registered
लुधियाना। कोट मंगल सिंह इलाके में रविवार देर शाम मामूली बात पर कहासुनी के बाद पिता-पुत्र ने गोलियां चला दीं। आरोपियों ने भागकर अपनी जान बचाई। आरोपी धमकियां देते हुए फरार हो गए। सूचना मिलते ही थाना डिवीजन छह की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कोट मंगल सिंह नगर निवासी इंद्रजीत सिंह उर्फ लाडी की शिकायत पर संजीव राजपूत और उसके बेटे संदीप राजपूत के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

इंद्रजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके इलाके में सीवरेज का काम हो रहा था। दोपहर में संदीप के साथ उनकी कहासुनी हो गई थी लेकिन इलाके के लोगों ने बीच बचाव कर समझौता करवा दिया। देर शाम को संजीव राजपूत कुछ साथियों को लेकर वहां आ गया। जब इलाके के लोगों ने विरोध किया तो संजीव ने गाली-गलौच शुरू कर दी। इसके बाद संजीव और उसके बेटे ने पहले उनपर गोली चलाई। बाद में हवा में फायरिंग की। इससे वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। इसके बाद आरोपी धमकियां देते हुए फरार हो गए। जांच अधिकारी एएसआई बिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। उनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed