{"_id":"6238a97646fd1307526cde9c","slug":"father-son-arrested-for-killing-laborer-one-absconding-ludhiana-news-pkl4452863165","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना : मजदूर की हत्या करने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार और एक फरार, तीन डॉक्टरों के बोर्ड ने किया पोस्टमार्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना : मजदूर की हत्या करने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार और एक फरार, तीन डॉक्टरों के बोर्ड ने किया पोस्टमार्टम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुधियाना। गांव खेड़ी में भट्ठा मजदूर इंदल की हत्या करने वाले पिता-पुत्र को थाना सदर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अभी उनका तीसरा साथी फरार है। गिरफ्तार किए आरोपियों की पहचान कुलदीप सिंह और उसके पिता श्रीकांत के रूप में हुई है। पुलिस दोनों को मंगलवार को अदालत में पेश करेगी। आरोपियों से पूछताछ कर फरार अनूप की तलाश में दबिश दी जा रही है।
थाना सदर के एसएचओ गुरप्रीत सिंह ने बताया कि इंदल, श्रीकांत और अनूप शराब पी रहे थे। तीनों में किसी बात पर कहासुनी हो गई। इसी दौरान इंदल ने श्रीकांत के थप्पड़ मार दिया। श्रीकांत ने अपने बेटे को इसके बारे में जानकारी दी, जिसके बाद कुलदीप, श्रीकांत और अनूप ने डंडे से वार कर इंदल को घायल कर दिया और उसकी हत्या कर वहां से चले गए। अगले दिन वहां इंदल का शव देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जांच अधिकारी गुरप्रीत का कहना है कि तीसरे आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
शरीर पर मिले कईं चोट के निशान
इंदल के शव का सोमवार को सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम तीन डाक्टरों पर आधारित बोर्ड ने किया। इसमें डॉ. चरणकंवल, डॉ. सौरव और डॉ. हरप्रीत शामिल थे। पोस्टमार्टम में पता चला कि सिर पर डंडों से हमला करने से इंदल की जान गई है। इसके साथ ही एक टांग और शरीर पर कईं चोट के निशान मिले हैं।