{"_id":"6159e3b98ebc3e0de3495eb8","slug":"farmers-will-not-let-problems-come-in-the-purchase-of-paddy-nabha-gobindgarh-news-pkl4288832192","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान की खरीद में नहीं आने दूंगा किसानो को कोई दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान की खरीद में नहीं आने दूंगा किसानो को कोई दिक्कत
फतेहगढ़ साहिब के हलका अमलोह की अनाज मंडी में धान खरीद शुरू करवाते कैबिनेट मंत्री रणदीप सिंह नाभा
- फोटो : GOBINDGARH
Link Copied
फतेहगढ़ साहिब/अमलोह। कृषि मंत्री रणदीप सिंह नाभा ने अपने विधानसभा क्षेत्र अमलोह में धान की खरीद शुरू करवा दी है। कृषि मंत्री ने कहा की प्रदेश की अनाज मंडियों में किसानों, आढ़तियों एवं मंडी मजदूरों को कोई दिक्कत नहीं आने दी जायेगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि धान खरीद के मुद्दे पर मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर एक अक्तूबर से खरीद शुरू करवाने का मुद्दा उठाया था। जिसके बाद केंद्र ने 2 अक्टूबर से ही धान की खरीद शुरू करवा दी है। इससे पहले उन्होंने अपने हलके अमलोह व मंडी गोबिंदगढ़ की अनाज मंडी में जाकर फसल की खरीद शुरू करवाई।
विज्ञापन
उनके साथ कृषि विभाग के अधिकारी एवं फतेहगढ़ साहब की डिप्टी कमिश्नर सुरभि मलिक, मार्केट कमेटी अमलोह के चेयरमैन जसमीत सिंह राजा, वाइस चेयरमैन राजिंदर बिट्टू, आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान जगविंदर रहल, ब्लाक प्रधान संजीव दत्ता, जगवीर सिंह सलाणा, यूथ प्रधान अमित जयचंद शर्मा लक्की, बीसी सैल चेयरमैन आनंद पनेसर, बलजिंदर सिंह भट्टों समेत कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।