फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   farmers protest in Anandpur Sahib

श्री आनंदपुर साहिब की धरती पर केंद्र के खिलाफ नारेबाजी

Sun, 28 Mar 2021 09:16 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 09:16 PM IST
विज्ञापन
farmers protest in Anandpur Sahib
होला मोहल्ला के दौरान किसान रैली में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग। - फोटो : ROPAR
होला मोहल्ला में संयुक्त किसान मोर्चा की रहनुमाई में रविवार को किसान मजदूर यूनियन श्री आनंदपुर साहिब की ओर से विशाल रैली का आयोजन किया गया। इसमें दिल्ली संघर्ष से जुड़े बड़े किसान नेता और गायक शामिल होने पहुंचे।
विज्ञापन

किसान कांफ्रेंस में अदाकार योगराज, किसान नेता बलवीर सिंह राजेवाल, कुलवंत सिंह संधू, गुरनाम सिंह चढूनी, मनजीत सिंह राय, रुलदू सिंह मानसा, हरजेंद्र सिंह टांडा, बाबा सतनाम सिंह, बाबा सुच्चा सिंह, नवदीप सिंह अंबाला, पम्मा डुमेवाल ने लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देशभर के किसान अपना हक पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। कई किसान शहीद हो चुके है। अपनी खेती, अपनी जमीन व अपनी विरासत बचाने के लिए एक मुट्ठी होकर केंद्र सरकार के विरुद्ध उस समय तक डटे रहना होगा जब तक कृषि कानून रद्द नहीं कर दिए जाते। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ लगातार नारेबाजी की गई। किसान संगठनों ने लोगों से अपील की कि दिल्ली संघर्ष में अधिक से अधिक संख्या में लोग पहुंचें ताकि उस संघर्ष को कामयाब किया जा सके। जितना बन सके उतना इस संघर्ष में हिस्सा जरूर डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed