फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Farmer protest continues against agricultural law

कृषि कानून के विरोध में किसान आंदोलन जारी, विभिन्न स्थानों पर जलाए केंद्र सरकार के पुतले

Sat, 17 Oct 2020 07:00 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 07:00 PM IST
विज्ञापन
Farmer protest continues against agricultural law
भवानीगढ़ में केंद्र सरकार का पुतला फूंकते किसान। - फोटो : SANGOOR
केंद्र सरकार की तरफ से पारित किए कृषि कानूनों के विरोध में विभिन्न किसान संगठनों का आंदोलन जारी है। शनिवार को किसान संगठनों ने जिले के विभिन्न स्थानों पर केंद्र सरकार के पुतले जलाए और नारेबाजी की। संगरूर में जहां किसान रेलवे ट्रैक पर डटे हैं, वहीं भाजपा नेता सतवंत सिंह पूनिया के निवास के सामने धरना जारी है।
विज्ञापन

इसके अलावा भवानीगढ़ में बठिंडा-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर भारतीय किसान यूनियन डकौंदा की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया गया। इस मौके यूनियन के बलाक अध्यक्ष कर्म सिंह बलियाल ने कहा कि किसान आंदोलन मोदी सरकार को काले कानून रद्द करने को मजबूर कर देगा। इसी तरह गांव थम्मनसिंहवाला और टोल प्लाजा माझी में भी मोदी सरकार के पुतले जलाए गए। इस मौके सुखदेव सिंह बालद कलां, रणधीर सिंह भट्टीवाल, नछतर सिंह झनेड़ी, अंग्रेज सिंह माझी, अमरिंदर सिंह सेखों, छज्जू सिंह, बुद्ध सिंह ने कहा कि मोदी सरकार किसान नेताओं को जलील कर रही है, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दूसरी तरफ, धूरी, सुनाम, अमरगढ़, टोल प्लाजा लड्डा, टोल प्लाजा कालाझाड़ पर किसानों का धरना निरंतर जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed