फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   farmer happy from rain

बारिश से किसानों के चेहरे खिले

Thu, 14 Jan 2016 03:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Thu, 14 Jan 2016 03:35 PM IST
विज्ञापन
farmer happy from rain
लोहड़ी पर बारिश का इंतजार भी खत्म हुआ। बुधवार तड़के बारिश होने से मायूस हो रहे किसानों के चेहरे खिल गए।
विज्ञापन


शहर में 16 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। मौसम विभाग के माहिरों का कहना है कि आने वाले 24 घंटों के दौरान भी आसमान पर बादल छाए रहेंगे और कहीं कहीं बारिश होने का अनुमान है। चालू सीजन के दौरान सूखे जैसे हालात बने हुए हैं। दिसंबर माह में जहां चार से पांच वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते बारिश पड़ती है, वहीं इस बार दिसंबर में केवल एक ही वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आया।

कम बारिश के कारण दिन का अधिकतम तापमान लगातार बीस डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना रहा, जिनसे सर्दी में भी गर्मी का अहसास कराया। कम बारिश और धुंध न पड़ने के कारण गेहूं की फसल पर इसका विपरीत असर देखा जा रहा था। इससे किसान के चेहरों पर परेशानी दिखाई दे रही थी।

मंगलवार से ही शहर में अच्छी हवा चल रही थी। देर रात आसमान में घने बादल छा गए। तड़के तेज हवा के झोंकों के बाद बारिश शुरू हो गई। बुधवार को शहर में 16 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। दिन भर बादलों एवं सूर्य में लगातार आंख मिचौली चलती रही। बारिश होने से किसानों ने राहत की सांस ली है। बुधवार को शहर में अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

नमी की मात्रा 74 से 86 फीसदी तक रही। भारतीय किसान यूनियन एकता के महासचिव सुखदेव सिंह का कहना है कि सूखे को लेकर चिंतित किसान  को बारिश ने राहत दी है। उन्होंने कहा गेहूं को अभी और बारिश और ठंडक की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed