{"_id":"5f8aefc28ebc3e9c02167c77","slug":"farmer-died-in-mansa-mansa-news-pkl391257810","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसा में धरने पर बैठे किसान को पड़ा दिल का दौरा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसा में धरने पर बैठे किसान को पड़ा दिल का दौरा, मौत
विज्ञापन
मृतक किसान जगराज सिंह की फाइल फोटो।
- फोटो : MANSA
कृषि कानूनों के विरोध में मानसा रेलवे स्टेशन पर जारी धरने में शामिल गड़दी के एक किसान जगराज सिंह (56) की शनिवार को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। मृतक के परिवार में 2 बेटियां और एक बेटा है।
पंजाब किसान यूनियन के प्रांतीय उपाध्यक्ष गोरा सिंह भैणीवाघा ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे रेलवे स्टेशन पर जारी धरने में शामिल गांव गड़दी के किसान जगराज सिंह पुत्र मोहिंदर सिंह की तबीयत अचानक खराब हो गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृतक करार दे दिया। उन्होंने बताया कि जत्थेबंदियों की तरफ से किसान जगराज सिंह के परिवार को 10 लाख रुपये का मुआवजा और एक परिजन को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग की जाएगी।
इससे पहले बुढलाडा के रेलवे स्टेशन पर धरने के दौरान किसान महिला तेज कौर की मौत हो गई थी। मुआवजे की मांग को लेकर किसान जत्थेबंदियों की तरफ से डीसी का दफ्तर और घर का लगातार घेराव किया जा रहा है। एक सप्ताह बाद भी तेज कौर का अंतिम संस्कार नहीं किया गया। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन डकौंदा महेंद्र सिंह भैणीवाघा, कुलदीप सिंह चक्क भाईके, हरदेव सिंह कोटधरमू, जलौर सिंह, जसवीर कौर, भजन सिंह, मेजर सिंह, कुलविंदर उड्डत, जसवीर सिंह और निर्मल सिंह झंडूके ने सरकार से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
फोटो : 17 एमएनएस 1 जेपीजी
कैप्शन : मृतक किसान जगराज सिंह की फाइल फोटो।