फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Family jammed the highway for not taking action

कार्रवाई न करने पर परिजनों ने लगाया हाईवे पर जाम

Mon, 05 Sep 2022 11:03 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Family jammed the highway for not taking action
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खन्ना। पटियाला जिले की रहने वाली बलजिंदर कौर व उसके बेटे की खन्ना के एक निजी क्लीनिक में डॉक्टर की लापरवाही के कारण मौत हो गई। इसके बाद पुलिस कार्रवाई न होने पर मृतका के पति इंदरजीत सिंह व उनके गांव वालों ने खन्ना हाईवे पर जाम कर दिया। करीब 1 घंटे जाम के बाद पुलिस जिला खन्ना के डीएसपी विलियम्स जेजी मौके पर पहुंचे और जाम खुलवाया।

मृतका के पति इंदरजीत सिंह ने बताया कि खन्ना के पीरखाना रोड पर एक निजी क्लीनिक पर उनकी पत्नी बलजिंदर कौर की डिलीवरी होनी थी, शनिवार को उसे क्लीनिक में दाखिल करवा दिया। इसके बाद अस्पताल ने प्रसव की प्रक्रिया शुरू की, बच्चा होने के बाद देर रात करीब दो बजे उनकी पत्नी की हालत ज्यादा बिगड़ी तो वहां पर मौजूद कंपाउंडर ने देखा कि सिलिंडर में ऑक्सीजन नहीं थी। वह इधर-उधर ऑक्सीजन सिलिंडर ढूंढने लगा, पत्नी की हालत बहुत ज्यादा खराब हो रही थी। जब सिलिंडर नहीं मिला, उसके बाद उन्होंने कहा कि आप और कहीं ले जाए, वे लोग देर रात तक अलग-अलग अस्पताल में इधर-उधर भटकते रहे जिससे मां बेटे की रास्ते में ही मौत हो गई। मृतका के पति ने बताया कि डॉक्टर की बड़ी लापरवाही थी, एक तरह से डॉक्टर ने मां बेटे का कत्ल किया है। डॉक्टर को पता होना चाहिए कि डिलीवरी केस में ऑक्सीजन सिलिंडर ज्यादा लगते हैं, उसके बाद उन्होंने बेटे और पत्नी का शव खन्ना के सरकारी अस्पताल में रखवा दिया और डॉक्टर पर कार्रवाई करने के लिए थाने में अर्जी दी थी, पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस वजह से हमें सोमवार को हाईवे जाम कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करनी पड़ी।
विज्ञापन

डीएसपी (खन्ना) विलियम जे जी ने बताया है कि आरोपी डॉक्टर सुषमा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, डॉक्टर पर बनती कार्रवाई जरूर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed