{"_id":"146d1bf79f8205f10c4b5fe2daa6d9e9","slug":"fake-adhar-cards","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाली आधार कार्ड बनाने वाला गैंग काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाली आधार कार्ड बनाने वाला गैंग काबू
अमर उजाला, लुधियाना।
Updated Mon, 27 Jan 2014 10:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना पीएयू की पुलिस ने जाली आधार कार्ड बनाने वाले एक गैंग को काबू किया। पुलिस ने गिरोह के तीनों आरोपियों से दस जाली आधार कार्ड और इसे बनाने वाला सारा सामान भी बरामद किया।
इस मामले में पुलिस ने नगर निवासी राजदीप, जतिंदर सिंह और अरुण कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को सोमवार अदालत में पेश किया, जहां से तीनों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है।
एसएचओ सब इंस्पेक्टर गुरबीर सिंह ने बताया कि उन्हें नगर ब्लाक में कुछ लोग फर्जी आधार कार्ड बनाने संबंधी गुप्त सूचना मिली थी। जिसके मिले पते पर जब पुलिस ने छापामारी की, तो तीनों आरोपी दुकान के अंदर आधार कार्ड बना रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों से सरकारी प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेज मांगे, तो आरोपी कुछ नहीं दिखा सके। पुलिस पूछताछ में तीनों आरोपियों ने बताया कि वह पहले आधार कार्ड बनाने वाली कंपनी में काम करते थे। कंपनी के साथ कांटेक्ट खत्म होने पर आरोपियों ने लोगों के साथ धोखाधड़ी करने की योजना बनाई। आरोपियों ने पांच सौ रुपये प्रति लेकर आधार कार्ड बनाकर जल्द दिलाने का झांसा देकर लोगों से हजारों रुपये ठगे। एसएचओ गुरबीर ने कहा कि तीनों कंपनी के कंप्यूटर स्केनर और अन्य सामान इस्तेमाल कर आधार कार्ड बनाते थे। आरोपियों के कब्जे से दस कार्ड बरामद हुए है।