फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Explosion in Lehra Mohabbat Thermal Plant

लहरा मोहब्बत थर्मल प्लांट में धमाका, एक थर्मल कर्मी के पैर झुलसे, एक मजदूर घायल, घटना के बाद थर्मल की दो यूनिट बंद

Sat, 14 May 2022 10:24 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Explosion in Lehra Mohabbat Thermal Plant
बठिंडा। जिले के गांव लहरा मोहब्बत में स्थित गुरु हरगोबिंद थर्मल प्लांट से गर्म राख निकालने के काम के दौरान धमाका हो गया। इस धमाके में थर्मल कर्मी ओंकार सिंह के पैर झुलस गए, जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही। घटना के बाद थर्मल के चीफ इंजिनियर मदन सिंह धीमान अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहीं घटना में घायल दोनों लोगों को नजदीकी के अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घटना के बाद थर्मल की दो यूनिट बंद हो गईं, जिससे बिजली संकट गहरा गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार लहरा मोहब्बत के थर्मल प्लांट में शुक्रवार देर रात गर्म राख निकालने का काम चल रहा था। इसी दौरान साइट पर एक जोरदार धमाका हुआ और गर्म राख का तोंदा नीचे गिर गया और साइट का जायजा लेने पहुंचे थर्मल कर्मी ओंकार सिंह के पैर झुलस गए, जबकि उनके साथ आया मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद थर्मल की दो यूनिट बंद हो गईं और अंधेरा छा गया। इसी दौरान घटना की सूचना मिलने पर थर्मल के चीफ इंजिनियर मदन सिंह धीमान अन्य अधिकारियों के साथ पहुंचे। घटना में घायल दोनों लोगों को अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को भेज दिया गया।
विज्ञापन

घटना के बाद शनिवार को सुबह थर्मल के चीफ इंजीनियर मदन सिंह धीमान ने थर्मल अधिकारियों के साथ एक आपात बैठक की, जो काफी देर तक चली। लेकिन बैठक में क्या बातचीत हुई इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि माना जा रहा है कि घटना के बाद थर्मल की जो दो यूनिट बंद हुई हैं, उनको तुरंत चालू करवाने का प्रयास करने के लिए ही आपात बैठक की गई थी। इस संबंध में थर्मल के चीफ इंजीनियर मदन सिंह धीमान से संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि अभी वह किसी जरूरी बैठक में हैं। बताया जा रहा है कि थर्मल की दो यूनिट बंद होने के बाद शनिवार को अधिकारी इन्हें चलाने के प्रयास में जुटे रहे। अगर दोनों यूनिट जल्द न चलीं तो आने वाले दिनों में बिजली संकट गहरा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed