फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   EVM machines of 14 assembly seats will be under three layer security

थ्री लेयर सुरक्षा में रहेगी 14 विधानसभा सीटों की ईवीएम मशीने

Mon, 21 Feb 2022 06:25 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 06:25 PM IST
विज्ञापन
EVM machines of 14 assembly seats will be under three layer security
लुधियाना। पंजाब विधानसभा के लिए महानगर की 14 सीटों के लिए हुए मतदान के बाद ईवीएम को स्ट्रांग रूम में रखवा दिया गया है। कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में रखी गई मशीनों को लॉक कर पूरी निगरानी में रखा गया है। प्रशासनिक अधिकारियों की अगुवाई में मशीनें रखवाई गईं है और थ्री लेयर सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सबसे पहले मशीनों के पास पैरामिलिट्री फोर्स के मुलाजिम, जो हथियारों से लैस हैं। दूसरी लेयर में भी पैरामिलिट्री और तीसरी लेयर में पंजाब पुलिस के मुलाजिम हैं। इसके अलावा सभी स्ट्रांग रूम के बाहर और अंदर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। चौबीस घंटे सारी रिकार्डिंग की जाएगी। इसके अलावा थ्री लेयर सुरक्षा दस मार्च तक चौबीस घंटे तैनात रहेगी। किसी भी अंजान व्यक्ति को स्ट्रांग रूम के आसपास फटकने तक नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

बीस फरवरी को वोटिंग के बाद जिला प्रशासन के अधिकारियों के आदेश पर पुलिस के सख्त पहरे के बीच पहले से तय किए गए स्ट्रांग रूम में रखवाया गया। डिप्टी कमिश्नर वरिंदर कुमार शर्मा और पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने खुद इसका जायजा भी लिया है। सुरक्षा बलों में सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स, बार्डर सिक्योरिटी फोर्स के अलावा अन्य दलों के अफसरों को लगाया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से 14 जगहों पर स्ट्रांग रुम बनाए गए है और 14 जगहों पर ही सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है। जिले में पंजाब एग्रीकल्चर यूनीवर्सिटी में 2, गवर्नमेंट कालेज, खालसा कालेज, जीएनई, पॉलीटेक्निक कालेज रिशी नगर, खन्ना, रायकोट, जगरांव और समराला में यह स्ट्रांग रूम बनाए हैं। इन सभी की सुरक्षा का जिम्मा भले केंद्रीय रिजर्व फोर्स के हवाले है, मगर संबंधित थाने, एसीपी और एडीसीपी को भी यहां पर 24 घंटे गश्त के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

उम्मीदवार भी लगा रहे चक्कर, वर्करों का भी पहरा
हमेशा ही चुनाव के बाद ईवीएम पर सवाल उठते रहे हैं, आशंका है कि प्रभावी उम्मीदवार ईवीएम में वोटों का हेरफेर कर सकते हैं। इसलिए उम्मीदवारों की तरफ से खुद यहां सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है और उनके समर्थक भी यहां नजर रखे हैं। इसके अलावा चुनाव आब्जर्वरों की तरफ से भी यहां पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है। स्ट्रांग रूम में सुरक्षा देखने के लिए आप की जगरांव से विधायक सरवजीत कौर माणुके, केएनएस कंग, और हलका वेस्ट से आप के प्रत्याशी गुरप्रीत सिंह गोगी भी वहां पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed