फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   engineers, protest against government

सरकार के खिलाफ इंजीनियरों का प्रदर्शन

Thu, 14 Jan 2016 09:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना Updated Thu, 14 Jan 2016 09:27 PM IST
विज्ञापन
engineers, protest against government
काउंसिल ऑफ जूनियर इंजीनियरों ने वीरवार को मांगों संबंधी चीफ इंजीनियर ऑफिस कैंपस का घेराव कर रोष प्रदर्शन किया और पावरकॉम मैनेजमेंट के खिलाफ नारेबाजी की। काउंसिल के प्रधान इंजीनियर भूपिंदर सिंह संधू ने कहा कि जेई को पिछले छह माह से कोई अदायगी नहीं की गई, बल्कि झूठे आरोप लगाकर परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पावरकॉम के पटियाला मंडल में काम करने वाले इंजीनियर बलबीर सिंह को बीमार होने पर एक दिन की छुट्टी लेने के बावजूद नोटिस देकर सस्पेंड करने की विभाग की तरफ से प्लानिंग की जा रही है। विभागीय कामों पर खर्चे पैसों की भरपाई भी जेई के पर्सनल खातों से की जा रही है। जोनल सचिव इंजीनियर हाकम सिंह ने मांग की कि मौजूदा अकाउंट सिस्टम की खामियों को दूर किया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पेश आ रहीं समस्याओं का निपटारा न किया गया तो संघर्ष तेज करेंगे। इसके परिणामों के लिए सरकार और पावरकॉम मैनेजमेंट ही जिम्मेदार होगा। इस मौके पर बलविंदर सिंह बाजवा, मुखमिंदर सिंह, तेजिंदर पाल सिंह, रणधीर सिंह और मुखपाल सिंह ेमौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed