{"_id":"690dbebead0f21594e043c03","slug":"employees-go-on-mass-leave-demanding-restoration-of-old-pension-sub-registrar-sdm-offices-locked-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर सामूहिक छुट्टी पर गए कर्मचारी, सब रजिस्ट्रार-एसडीएम दफ्तर पर लगे ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर सामूहिक छुट्टी पर गए कर्मचारी, सब रजिस्ट्रार-एसडीएम दफ्तर पर लगे ताले
Fri, 07 Nov 2025 03:11 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 07 Nov 2025 03:11 PM IST
सार
पुरानी पेंशन लागू न करने के विरोध में जिला उपायुक्त दफ्तर कर्मचारी संघ से संबंधित पंजाब के समूह कर्मचारी एक दिन की सामूहिक छुट्टी पर चले गए।
विज्ञापन
खाली पड़े दफ्तर
- फोटो : संवाद
विस्तार
पंजाब राज्य कर्मचारी संघ (जिला उपायुक्त) के शुक्रवार को अचानक सामूहिक छुट्टी पर चले जाने से जरूरी काम करवाने के लिए आए लोगों को बैरंग लौटना पड़ा। खासकर एनआरआई जिन्हें विदेश वापिस जाना है और उनकी हवाई टिकट भी कन्फर्म है उन्हें वित्तीय घाटा भी सहना पड़ेगा।
पुरानी पेंशन लागू न करने के विरोध में जिला उपायुक्त दफ्तर कर्मचारी संघ से संबंधित पंजाब के समूह कर्मचारी एक दिन की सामूहिक छुट्टी पर चले गए। संघ के पदाधिकारियों ने अपने लेटर हेड पर डीसी लुधियाना हिमांशु जैन को लिखे पत्र में बताया कि डीसी, एसडीएम, समूह तहसीलदार, समूह सब रजिस्ट्रार एवं जॉइंट सब रजिस्ट्रार दफ्तरों के कर्मचारी छुट्टी पर जा रहे हैं। रायकोट सब रजिस्ट्रार दफ्तर में जमीन जायदाद की रजिस्ट्री करवाने पहुंचे लोगों को मुख्य द्वार पर ताले लटकते मिले।
पंजाब सरकार द्वारा दी गई ऑनलाइन सुविधा के चलते 48 घंटे पहले रजिस्ट्री करवाने का टाइम दे दिया जाता है। किसी भी वजह से रजिस्ट्री न होने की सूरत में दोबारा सारी कागजी कार्रवाई करने के साथ ऑनलाइन सिस्टम में 48 या फिर इससे भी अधिक समय बाद का टाइम ही मिल पाता है। रजिस्ट्री के अलावा शादी का पंजीकरण, ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य सरकारी कामों के लिये ऑनलाइन तारीख और निर्धारित समय पर रायकोट सब रजिस्ट्रार दफ्तर पहुंचे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।।
विज्ञापन
खासकर एनआरआई, जिनमें कइयों की वापसी की टिकट भी कन्फर्म थी, को अब वित्तीय घाटा भी सहना होगा। सरकारी कामकाज के लिए रायकोट सब रजिस्ट्रार और एसडीएम दफ्तर पहुंचे लोगों ने बताया कि ये पहली बार नहीं है जब ऐसा हुआ है। अब तो उन्हें इसकी आदत पड़ गई है। कभी एसडीएम नहीं मिलते कभी तहसीलदार, कई बार जब दोनों मौजूद हों तो उनका स्टाफ नहीं मिलता। इस तरह सामूहिक छुट्टी पर जाने से पहले जनता को सूचित करने की भी जरूरत नहीं समझी जाती। लोगों को दफ्तरों में पहुंच कर ही पता चलता है कि काम बंद है और सब छुट्टी पर चले गए हैं।