फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Emergency like situation in Punjab: Rajneesh Dhiman

भाजपा प्रदर्शन.... पंजाब में आपातकाल जैसे हालात: रजनीश धीमान

Fri, 22 Aug 2025 07:25 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 07:25 PM IST
विज्ञापन
Emergency like situation in Punjab: Rajneesh Dhiman
लुधियाना। लुधियाना में जिला भाजपा अध्यक्ष रजनीश धीमान के दिशा निर्देश पर लुधियाना के छह विधानसभाओं में पंजाब सरकार के पुतले जलाए गए। लुधियाना उत्तरी विधानसभा में लार्ड महावीर चौक हैबोवाल में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष परवीन बंसल व भाजपा के दफ्तर सचिव परवीन शर्मा की मौजूदगी में, पश्चिम विधानसभा में घुमार मंडी में प्रदेश के कोर ग्रुप सदस्य जीवन गुप्ता व जिला उपाध्यक्ष लक्की चोपड़ा की मौजूदगी में, आत्म नगर विधानसभा में दुगरी चौक में पूर्व विधायक प्रेम मित्तल व जिला प्रवक्ता सुरेंद्र कौशल की मौजूदगी में, दक्षिण विधानसभा में ग्यासपुरा चौक में भाजपा जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान व डाॅक्टर निर्मल नय्यर की मौजूदगी में, पूर्वी विधानसभा में जोधेवाल बस्ती चौक प्रदेश उपाध्यक्ष जतिंदर मित्तल, जिला उपाध्यक्ष लक्की शर्मा की मौजूदगी में, केन्द्रीय विधानसभा में पंजाब भाजपा के कोषाध्यक्ष व केंद्रीय हलके के इंचार्ज गुरदेव शर्मा देबी व जिला सचिव अंकित बत्रा की मौजूदगी में गुरदेव शर्मा देबी के कार्यालय के बाहर पंजाब सरकार के पुतले जलाए गए। इस मौके रजनीश धीमान ने कहा कि आज पंजाब में आपातकाल जैसी स्थिति बन गई है। भाजपा ने गरीबों, महिलाओं और किसानों समेत विभिन्न वर्गों को केंद्रीय योजनाओं से जोड़ने के लिए पंजाब के 1500 गांवों में 1444 कैंप लगाने की योजना बनाई थी, लेकिन आप सरकार ने 39 कैंपों को जबरन बंद कर दिया और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed