फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   electricity, full electricity in season in ludhiana, ludhiana electricity

इस बार गर्मी में मिलेेगी सरप्लस बिजली 

Mon, 18 Apr 2016 10:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Mon, 18 Apr 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन
electricity, full electricity in season in ludhiana, ludhiana electricity
बिजली - फोटो : अमर उजाला
पंजाब राज्य पावर कारपोरेशन लिमिटेड केंद्रीय जोन लुधियाना गर्मी में शहर वासियों और ग्रामीण क्षेत्र को सरप्लस सप्लाई मुहैया करवाएगा। वहीं धान के मौसम में किसानों को भी आठ घंटे बिजली सप्लाई मिलेगी। यह जानकारी केंद्रीय जोन लुधियाना के इंजीनियर एनके शर्मा ने पावरकॉम के रेस्ट हाउस में प्रेसवार्ता के दौरान दी। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लुधियाना के लोगों को सरप्लस बिजली मुहैया करवाने के लिए प्रयास किया जा रहा है। इसके तहत सराभा नगर में नया 66 केवी सब स्टेशन बन रहा है। इसके लिए 220 केवी सब-स्टेशन फिरोजपुर रोड से नई लाइन खींची जा रही है। इसमें दो नए टावरों का निर्माण और एक टावर डिस्मेंटल करना भी शामिल है। इस सब-स्टेशन के बनने से 66 केवी सब स्टेशन फिरोजपुर रोड, 66 केवी डीसी कांप्लेक्स अधीन गुरदेव नगर, सराभा नगर, मॉडल ग्राम, फिरोज गांधी मार्केट के इलाकों को काफी राहत मिलेगी। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि धान के सीजन में किसानों को सरप्लस सप्लाई देने के लिए पूरी तैयारी की जा रही है। लुधियाना में कुल 569 11केवी फीडर है, जिन्हें सरप्लस सप्लाई देने के लिए पूरी तरह तैयार कर लिया गया है। सप्लाई की मानीटरिंग करने के लिए 66 केवी सब-स्टेशन पीएयू में एक कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसके इंचार्ज एडिशनल इंजीनियर राज कुमार हैं। कंट्रोल रूम का मोबाइल नंबर 20 अप्रैल से शुरू होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


धान के सीजन में किसी तरह की मुश्किल के लिए हेल्प डेस्क भी तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि एक मई से खपतकारों की शिकायतों को समय पर दूर करने के लिए आउटसोर्सिंग स्टाफ तैनात किया जाएगा, जिन्हें नौ गाड़ियां दी जाएंगी। अगर किसी उपभोक्ता को कनेक्शन अप्लाई करने के एक हफ्ते में कनेक्शन नहीं मिलता तो वह इसकी शिकायत दर्ज करवा सकता है। इस मौके पर इंजीनियर मनदीप सिंह, कुलबीर सिंह, जगजीत सिंह और जगरुप सिंह जगखड़ मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed