फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Electricity department employees surrounded the house of Minister Aman Arora in Ludhiana

Punjab: बिजली विभाग के कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, लुधियाना में मंत्री अरोड़ा के घर का घेराव, माहौल तनावपूर्ण

Sun, 02 Nov 2025 01:43 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 02 Nov 2025 01:43 PM IST
सार

पंजाब के लुधियाना में मंत्री अमन अरोड़ा के घर के बाहर बड़ी संख्या में बिजली बोर्ड के कर्मचारियों ने धरना दिया है। इस मौके पर भारी पुलिस बल भी तैनात है। 

विज्ञापन
Electricity department employees surrounded the house of Minister Aman Arora in Ludhiana
मंत्री अमन अरोड़ा के घर के बाहर प्रदर्शन करते बिजली बोर्ड के कर्मचारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

बिजली निगम की प्रॉपर्टी बेचे जाने के आरोप और केंद्र सरकार के बिजली बिल 2025 के विरोध में रविवार को लुधियाना में बिजली बोर्ड के कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने  आरती चौक के पास स्थित कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के घर का घेराव किया है। इस समय वहा माहौल तनवापूर्ण बना हुआ है। पूरे पंजाब में बड़ी संख्या में बिजली बोर्ड के कर्मचारी इस प्रदर्शन में शामिल हुए हैं। राज्यभर की तमाम बिजली मुलाजिम जत्थेबंदियां दोपहर करीब 12 बजे लुधियाना स्थित बिजली मंत्री संजीव अरोड़ा के आवास का घेराव करने पहुंची। पुलिस की तरफ से पूरे एरिया में बैरिकेडिंग की है, ताकि कोई भी प्रदर्शनकारी वहां से आगे न बढ़ सके। वहीं किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए वाटर कैनन भी मौके पर तैनात कर दी गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बिजली कर्मचारियों की सभी यूनियनों ने मिलकर यह आंदोलन निगम की 10 बेशकीमती संपत्तियों को बेचने के फैसले और बिजली बिल 2025 को लागू होने से रोकने के लिए शुरू किया है। यूनियन नेताओं ने कहा है कि यह आंदोलन अब कर्मचारियों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि किसान, छात्र और अन्य सामाजिक संगठन भी इसमें शामिल होंगे। बिजली मुलाजिमों ने सरकार के खिलाफ पूरा मोर्चा खोल रखा है। मुलाजिमों का कहना है कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो वह अंदोलन को ओर भी तेज करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed