फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   election, politics on election in ludhiana, ludhiana politics

अधिकारियों ने नहीं लिए कांग्रेस उम्मीदवारों के कागज 

Mon, 30 May 2016 09:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्री माछीवाड़ा साहिब (लुधियाना)
ब्यूरो/अमर उजाला, श्री माछीवाड़ा साहिब (लुधियाना) Updated Mon, 30 May 2016 09:56 PM IST
विज्ञापन
election, politics on election in ludhiana, ludhiana politics
कांग्रेस - फोटो : file photo
लैंड मारगेज बैंक के डायरेक्टरों के लिए होने वाले चुनावों की नामजदगी पत्र भरने के अंतिम दिन कागजात दाखिल करने पर विवाद हो गया है। कांग्रेस पक्ष ने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने सत्ताधारी पक्ष से संबधित सभी उम्मीदवारों और कवरिंग उम्मीदवारों के कागजात तो ले लिए, लेकिन कांग्रेसी उम्मीदवारों के कागजात नहीं लिए। अधिकारियों ने तर्क दिया कि कांग्रेसी समय खत्म होने के बाद आए थे। 
विज्ञापन


समराला से कांग्रेसी विधायक अमरीक सिंह ढिल्लों के बेटे कमलजीत सिंह की अगुवाई में कागजात दाखिल करने पहुंचे लोगों ने अधिकारियों पर पक्षपात का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उन्हें प्रत्येक उम्मीदवार के लिए 25 हजार रुपये रिश्वत देने के लिए कहा गया था।
विज्ञापन


इसके जवाब में अधिकारियों ने कहा कि कांग्रेसी कागजात दाखिल करने के लिए रखे गए समय से सात मिनट देरी से पहुंचे थे। इसलिए उनके कागजात नहीं लिए गए। जबकि अकाली उम्मीदवार समय पर पहुंच गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के ब्लाक दफ्तर में जोन से प्रत्याशी कुलवंत कौर के पति रणजोध सिंह ने कहा कि अपने कागजात के साथ वह बैंक में साढ़े 11 बजे से पहले ही पहुंच गए थे। अधिकारियों ने उन्हें कुछ समय इंतजार करने को कहा। बाद में उन्हें कहा गया कि समय पूरा हो गया है, लिहाजा कागजात नहीं लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अगर वह पैसे दे देते तो शायद अधिकारी उनके कागज ले लेते।

वहीं ब्लाक कांग्रेस प्रधान ने बताया कि जोन 6 से गुरमुख सिंह, जोन 5 से बलदेव सिंह, जोन 8 से केहर सिंह, 4 से गुरनाम सिंह, 9 से करनैल सिंह फतह गढ़, तीन से बख्तावर कौर और दो से करनैल सिंह को प्रत्याशी बनाया गया था। सभी के कागज साढ़े तैयार कर लिए गए थे, लेकिन सत्ताधारी पक्ष ने अपनी हार को यकीनी देख समय का बहाना बनाया और अधिकारियों पर दबाव डलवाकर उनके कागज ही नहीं लेने दिए गए। 

पूर्व अकाली विधायक जगजीवन सिंह खीरनिया ने कांग्रेसियों के आरोपों पर कहा कि विरोधी पक्ष के पास जोनों के लिए उम्मीदवार ही नहीं थे। इसलिए वे जानबूझ कर लेट जाए। कांग्रेसी बैंक में दस मिनट देरी से पहुंचे थे तो इसमें अकाली दल का क्या कसूर है। 


पैसे मांगने के आरोप गलत
कांग्रेस उम्मीदवार से 25 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप को अधिकारी जगरांव के एआर चमकौर सिंह और लुधियाना के एआर यशबीर सिंह ने गलत बताया है। उन्होंने कहा कि यह आरोप बिल्कुल गलत हैं। कागजात भरने का समय दस से 12 बजे रखा गया था, लेकिन कांग्रेस के उम्मीदवार सात मिनट देरी से पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed