फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Elderly killer arrested from Karnal, Ludhiana

बुजुर्ग का हत्यारोपी करनाल से गिरफ्तार

Tue, 16 Feb 2021 05:01 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 05:01 PM IST
विज्ञापन
Elderly killer arrested from Karnal, Ludhiana
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। गली में कुत्ते को पत्थर मारने से रोकने पर बुजुर्ग जोरा सिंह की हत्या करने के आरोपी को थाना शिमलापुरी पुलिस ने सोमवार करनाल के रोजगार्डन से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बरोटा रोड स्थित गुरु गोबिंद सिंह नगर निवासी आरोपी गुरमीत सिंह उर्फ रिंकू के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल किया गया तेजधार हथियार भी बरामद कर लिया है। हत्या के पीछे आरोपी की पुरानी रंजिश भी बताई जा रही है।
ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर डॉ. सचिन गुप्ता ने बताया कि दस फरवरी की रात जोरा सिंह गली में खड़े थे, जबकि उनका बेटा कर्मजीत सिंह भी पास ही मौजूद था। दस फरवरी को जब जोरा सिंह बाहर खड़े थे तो आरोपी बाइक पर सवार होकर जा रहा था। आरोपी ने बाइक से नीचे उतर कर कुत्तों को पत्थर मारने शुरू कर दिए। जब जोरा सिंह ने आरोपी को रोका तो आरोपी ने तेजधार हथियार निकाल कर उन पर वार कर दिए और फरार हो गया।
विज्ञापन

जोरा को उसके बेटे कर्मजीत सिंह ने पास के निजी अस्पताल दाखिल कराया। वहां उनकी मौत हो गई थी। वारदात के बाद से आरोपी फरार था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए टीमों का गठन किया था। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी करनाल की तरफ गया है। पुलिस आरोपी का पीछा करते हुए करनाल पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां पता चला कि आरोपी रोज गार्डन में बैठा है। वहां से पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया तेजधार हथियार भी पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। वहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है। बताया गया कि लॉकडाउन में रिंकू के साथ उनकी मामूली बात को लेकर मारपीट हुई थी। बाद में समझौता हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed