{"_id":"57374e264f1c1b6d0c919fd4","slug":"education-minister-education-minister-in-ludhiana-ludhiana-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 दिन में होगी 16 हजार अध्यापकों की भर्ती : शिक्षामंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 दिन में होगी 16 हजार अध्यापकों की भर्ती : शिक्षामंत्री
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Sat, 14 May 2016 09:46 PM IST
विज्ञापन
लुधियाना में बाहरवी की परीक्षा में अव्वल रहे मैरिटोरियस के विद्यार्थियों को शिक्षामंत्री दलजीत सिंह चीमा सम्मानित करते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षामंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि अगले 15 दिन में 16 हजार अध्यापकों की भर्ती की जा रही है, जबकि करीब 4500 अध्यापकों की तरक्की भी जल्द की जाएगी। चीमा शनिवार को बारहवीं की परीक्षा में मेरिट में आए विद्यार्थियों को बधाई देने पहुंचे थे। विभिन्न स्कूलों में चीमा ने कहा कि पंजाब सरकार सूबे में शिक्षा का स्तर ऊंचा उठाने के लिए यत्नशील है। इसके लिए बुनियादी ढांचा पूरा करने के साथ-साथ अध्यापकों की भर्ती बड़े स्तर पर की जा रही है।
उन्होंने कहा कि अध्यापकों की बदली के लिए भी 23 से 30 मई तक ऑनलाइन अर्जी ली जा रही है। यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। निजी स्कूलों की ओर से फीसों और बेवजह फंड के नाम पर की जा रही लूट के बारे में पूछे जाने पर चीमा ने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से रेगुलेटरी अथॉरिटी कायम की जा रही है। इस संबंधी खाका तैयार कर लिया गया है और इसको पंजाब कैबिनेट की रस्मी मंजूरी के बाद स्थापित कर दिया जाएगा।
मैरिटोरियस स्कूलों की कारगुजारी पर चीमा ने कहा कि यह स्कूल मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का सपना है, जो अब सच साबित होने लगा है। इस बार स्कूलों का नतीजा 98 फीसदी रहा है और विद्यार्थी का इन स्कूलों की ओर रुझान भी बढ़ रहा है। विभाग ने फैसला किया है कि इन स्कूलों में अब दाखिला प्रवेश परीक्षा से दिया जाएगा।
विज्ञापन
चीमा ने शनिवार को मैरिटोरियस स्कूल, आरएस मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल शास्त्री नगर, तेजा सिंह स्वतंत्र स्कूल शिमलापुरी और बीसीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल फोकल प्वाइंट का दौरा किया और मेरिट में आए विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने उन्हें विद्यार्थियों को बधाई देने के लिए भेजा है।
इस मौके पर जिला शिक्षा अफसर परमजीत कौर चाहल ने बताया कि बारहवीं के घोषित नतीजे में लुधियाना के 114 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में स्थान हासिल किया है। इससे लुधियाना जिले भर में पहले स्थान पर रहा है।