{"_id":"7569d760299cc16019ac55ebda29c7c3","slug":"education-minister-checking-the-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा मंत्री ने की सरकारी स्कूल की चेकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा मंत्री ने की सरकारी स्कूल की चेकिंग
अमर उजाला, (खन्ना/लुधियाना)
Updated Thu, 07 Nov 2013 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीरवार सुबह शिक्षा मंत्री सिकंदर सिंह मलूका अचानक खन्ना के स्कूल में जांच के लिए पहुंच गए। इससे स्टाफ में अफरातफरी मच गई। शिक्षा मंत्री तीन बजकर दो मिनट पर जैसे ही सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पहुंचे तो उन्होंने देखा कि लड़कियां छुट्टी कर स्कूल से बाहर आ रही थी।
जैसे ही उन्होंने अपनी गाड़ी स्कूल के अंदर ली तो वहां पर मौजूद स्टाफ के हाथ पांव फूल गए। मंत्री जी गाड़ी से उतरे और सीधे प्रिंसिपल मलकीत सिंह के कमरे में गए। उनसे पूछा कि छुट्टी का समय तीन बज कर बीस मिनट का है।
आपने किससे पूछकर छुट्टी तीन बजे की। प्रिंसिपल मलकीत सिंह कोई जबाब नहीं दे सके। शिक्षा मंत्री ने कहा कि अपनी मर्जी बंद करो। उन्होंने कहा कि तीन बज कर दस मिनट का समय उस स्कूल का है जिस में लड़के लड़कियां साथ साथ पड़ते हैं। अकेले लड़कियों के स्कूल का समय तो तीन बज कर बीस मिनट का है और फिर हाजिरी रजिस्टर चेक किए, जोकि सही पाए गए।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री ने कहा कि स्कूल में जो पीटी, डीपी व र्क्लक की कमी है। उसका जल्द ही हल कर दिया जाएगा।