फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Drug smuggler trying to flee abroadCaught at airport

Ludhiana News: विदेश भागने की फिराक में नशा तस्कर एयरपोर्ट पर काबू

Fri, 31 Oct 2025 09:04 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 09:04 PM IST
विज्ञापन
Drug smuggler trying to flee abroadCaught at airport
अमृतसर। श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट अमृतसर पर कस्टम विभाग ने एक नशा तस्कर को विदेश भागने से पहले गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान सागर उर्फ तेजी निवासी फिरोजपुर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत पहले से ही मामले दर्ज हैं और वह दुबई भागने की फिराक में था। जांच में खुलासा हुआ कि सागर ने विदेश भागने की योजना के तहत अपने पासपोर्ट पर पिता का नाम बदल दिया था। उसने असली नाम जसविंदर सिंह की जगह सविंदर सिंह दर्शाया था ताकि पहचान छिपाकर विदेश निकल सके। अधिकारियों ने उसकी हरकत पर शक जताते हुए विस्तृत जांच की जिसमें पासपोर्ट में हेराफेरी की पुष्टि हुई। उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल आरोपी के खिलाफ थाना एयरपोर्ट में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस और कस्टम विभाग संयुक्त रूप से यह पता लगाने में जुटे हैं कि पासपोर्ट में पिता का नाम बदलवाने में आरोपी को किसने मदद की और क्या इस रैकेट में अन्य लोग भी शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed