फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   drama, shivsena leader create drama of shoot on himself, ludhiana arrest

शिवसेना युवा मोर्चा के प्रधान ने भी रचा था खुद को गोली लगने का ड्रामा

Fri, 24 Jun 2016 08:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Fri, 24 Jun 2016 08:59 PM IST
विज्ञापन
drama, shivsena leader create drama of shoot on himself, ludhiana arrest
गोलीकांड
शिवसेना पंजाब यूथ विंग के राष्ट्रीय प्रधान पर हमले की पोल खोलने के बाद जिला पुलिस ने ढाई साल पहले शिवसेना युवा मोर्चा के प्रधान आरडी पुरी पर हुए हमले को भी ड्रामा करार दिया। पुरी ने भी खुद पर गोली चलवाई थी ताकि उसकी सिक्योरिटी ओर बढ़ा दी जाए। इसमें आरडी पुरी के चार साथियों ने उसका साथ दिया था।
विज्ञापन


पुलिस ने शुक्रवार को आरडी पुरी के साथ साथ उसके दो साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो साथी अभी फरार हैं। पुलिस ने आरडी पुरी, उसके साथी मनी शीरा, अनुराग पंडित, समर डिसूजा और एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर फरार चल रहे समर डिसूजा और एक अन्य की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार अमित अरोड़ा के मामले को हल करने के बाद पुलिस ने आरडी पुरी पर हुए हमले की फाइल खोली। पुलिस ने आरडी पुरी के साथी अनुराग पंडित को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। उसने पुलिस को बताया कि पुरी की कश्मीर नगर इलाके में कृष्णा फैब्रिक के नाम से कंबल की फैक्टरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके पास पहले एक गनमैन था। वह अपनी सिक्योरिटी बढ़ाना चाहता था, लेकिन उसके पास कोई कारण नहीं था कि उसकी सिक्योरिटी बढ़ाई जाए। उसने लोगों में अपना और अपने साथियों का रुतबा बढ़ाने के लिए योजना तैयार की। पहली मीटिंग समर डिसूजा के घर पर हुई थी जिसमें तय हुआ था कि आरडी पुरी पर हमला कराया जाए। 

इस मीटिंग में समर डिसूजा और मनी शीरा भी शामिल हुआ। दूसरी मीटिंग पुरी के कश्मीर नगर स्थित दफ्तर में हुई। जिसमें तय किया गया कि हमला कैसे और कब कराना है। एक अज्ञात व्यक्ति को गोली चलाने की बात की गई। गोली चलाने के लिए हथियार समर डिसूजा को उपलब्ध कराना था।


तय समय के अनुसार चार जून 2013 की शाम को प्लान के मुताबिक आरडी पुरी पर हमला करा दिया गया। इसके बाद पुलिस को उसकी सिक्योरिटी बढ़ानी पड़ी। पुलिस ने अमित अरोड़ा पर हुए हमले की पोल खोली तो आरडी पुरी के मामले की फाइल भी खुल गई। जिसके बाद सारा मामला क्लीयर हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed