फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   dr grover awarded

आईडीए लुधियाना के अध्यक्ष डॉ. ग्रोवर को मिला ऑस्कर अवार्ड फॉर डेंटिस्ट इन इंडिया

Thu, 03 Jun 2021 07:12 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 07:12 PM IST
विज्ञापन
dr grover awarded
लुधियाना। इंडियन डेंटल एसोसिएशन (आईडीए) के अध्यक्ष डॉ. पीएस ग्रोवर को वर्चुअल तरीके से मुंबई में आयोजित हुए भव्य समारोह के दौरान आठवां फेमडेंट अवार्ड प्रदान किया गया। दंत चिकित्सा के क्षेत्र में ऑस्कर अवार्ड फॉर डेंटिस्ट इन इंडिया के तौर पर जाना जाता है। इससे पहले लुधियाना जिले के केवल दो डेंटिस्ट ही यह अवार्ड हासिल कर पाए थे। इस अवार्ड को जीतने वाले डॉ. ग्रोवर तीसरे डेंटिस्ट हैं।
विज्ञापन

दुगरी फेज-2 में पिछले 17 सालों से प्रेक्टिस कर रहे डॉ. ग्रोवर ने बताया कि इस अवार्ड के लिए पूरे देश से 500 डेंटिस्टों के नॉमिनेशन किया था। इस वर्चुअल समारोह में देश के लगभग सभी राज्यों, जिलों व शहरों से 500 नामवर डेंटिस्टों ने हिस्सा लिया था। सभी की उपलब्धियां देखने और परखने के बाद ज्यूरी ने उन्हें इस अवार्ड के लिए चुना है। यह उनके लिए और उनकी संस्था इंडियन डेंटल एसोसिएशन (आईडीए) के लिए गर्व की बात है। डॉ. ग्रोवर ने कहा कि अवार्ड को जीतने के बाद उनमें डेंटल साइंस के फील्ड में और भी बढ़िया तरीके से नई तकनीक के साथ लोगों की सेवा करने का जज्बा जागृत हुआ है। इससे डेंटल साइंस के क्षेत्र में लुधियाना जिले का नाम पूरे देश में रोशन हुआ है। आईडीए के सचिव डॉ. आत्मजीत सिंह व अन्य पदाधिकारियों ने अवार्ड मिलने पर डॉ. ग्रोवर को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed