{"_id":"570a83f34f1c1b0362c810db","slug":"dr-gandhi-dr-gandhi-in-bhatinda-bhatinda-dr-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी के मसले पर सरकारों ने पंजाब से बेइंसाफी की : डॉ. गांधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी के मसले पर सरकारों ने पंजाब से बेइंसाफी की : डॉ. गांधी
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
Updated Sun, 10 Apr 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
बठिंडा में पत्रकारों से बात करते डॉ. गांधी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाला के सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी ने कहा कि पानी के मामले में केंद्र के साथ-साथ पंजाब की सरकारों ने भी सूबे के साथ बेइंसाफी की है। उन्होंने कहा कि दरियाई पानी को लेकर अकाली और कांग्रेस दोनों ने ही पंजाब के हितों को दरकिनार किया। वहीं अब इस मसले पर केजरीवाल सरकार का पंजाब विरोधी चेहरा भी सामने आ गया है।
उन्होंने कहा कि पंजाब के पास अतिरिक्त पानी न होने के बावजूद बड़ी मात्रा में पानी राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली को दिया जा रहा है। वहीं इन तीनों राज्यों का पंजाब के पानी पर कोई हक नहीं है। उन्हाेंने कहा कि दिल्ली की केजरीवाल सरकार पानी के मामले में पंजाबियों को गुमराह कर रही है। डॉ. गांधी ने कहा कि केजरीवाल सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में पानी के मामले में पंजाब विरोधी बयान दिया।
वहीं विवाद होने पर अपने वकील को निलंबित करने का ड्रामा किया। उन्होंने कहा कि राजस्थान अब तक पंजाब से 3 लाख करोड़ रुपये का पानी मुफ्त ले चुका है। उन्होंने हरियाणा को पानी देने के लिए बनाई गई एसवाईएल नहर का भी विरोध किया। वहीं हरियाणा और दिल्ली से भाखड़ा नहर के पानी की कीमत की भी मांग की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अकालियों ने पंजाब की मांगों को सिख धर्म का मसला बनाकर पेश किया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जूता फेंकने की घटना के बारे में डॉ. गांधी ने कहा कि विरोध के इस तरीके को वह मान्यता नहीं देते।