फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   dowry, wife, burnt, alive, ludhiana

दहेज के लिए विवाहिता को जिंदा जलाया

Fri, 14 Feb 2014 09:49 PM IST
अमर उजाला, लुधियाना
अमर उजाला, लुधियाना Updated Fri, 14 Feb 2014 09:49 PM IST
विज्ञापन
dowry, wife, burnt, alive, ludhiana
कूमकलां के गांव पंजेटा में वीरवार देर रात दहेज के लिए एक युवक ने अपनी मां के साथ मिलकर अपनी पत्नी को जिंदा जला दिया।
विज्ञापन



विवाहिता को जलाने के बाद आरोपियों ने खुद ही उसे इलाज के लिए सीएमसी अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस पर आरोपी उसे अस्पताल में ही छोड़कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही थाना कूमकलां की पुलिस मौके पर पहुंच गई।


इस मामले में पुलिस ने मृतका बबलजीत कौर (19) के दादा चंद सिंह की शिकायत पर उसके पति गुरप्रीत सिंह और सास कुलवंत कौर के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन




थाना कूमकलां में तैनात जांच अधिकारी एएसआई जसबीर सिंह ने कहा कि बबलजीत कौर का मायका मंडी गोबिंदगढ़ के गांव खुंभ में है। दो महीने पहले बबलजीत कौर की शादी गांव पंजेटा निवासी गुरप्रीत सिंह के साथ हुई था। शादी के कुछ दिन बाद ही आरोपियों ने दहेज के लिए उसे तंग करना शुरू कर दिया। आरोपी दहेज के लिए बबलजीत के साथ मारपीट करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



वह उसे मायके भी नहीं जाने दे रहे थे। बबलजीत ने इस बारे में अपने परिवार वालों को भी बताया था। एएसआई जसबीर सिंह ने कहा कि रविवार को बबलजीत कौर के परिजन उसे लेने के लिए आए थे, लेकिन पति गुरप्रीत और सास कुलवंत ने उसे जाने नहीं दिया। आरोप है कि वीरवार रात आरोपियों ने बबलजीत कौर के साथ दहेज की मांग को लेकर मारपीट की और मिट्टी का तेल डाल उसे जिंदा जला दिया।


चीखें सुन आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए। इसी दौरान दोनों आरोपियों ने खुद ही आग बुझाई और उसे इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे सीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां डॉक्टरों ने बबलजीत कौर को मृत घोषित कर दिया। पति और सास अस्पताल में बबल को छोड़कर वहां से फरार हो गए।



सुक्खी नाम की महिला ने बबलजीत कौर और गुरप्रीत की शादी करवाई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने तो बबलजीत के परिजनों को भी नहीं बताया था। जब इस बात का पता सुक्खी को चला तो उसने इसकी जानकारी बबल के परिजनों को दी। उसके बाद परिजनों ने मौके पर पहुंच पुलिस के पास बयान दर्ज कराए।




आरोपियों को जल्द किया जाएगा काबू : एसएचओ
थाना कूमकलां के एसएचओ सब इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह नागरा ने कहा कि घटना के बाद से ही दोनों आरोपी फरार हैं। आरोपियों की तलाश में छापामारी की गई थी, लेकिन आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगे। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार छापामारी करने में जुटी हुई है, जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed