फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Doctor suicide, after killing husband and two children,

डाक्टर ने पति, दो बच्चों को मारकर की खुदकुशी

Thu, 17 Oct 2013 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जगरांव (लुधियाना)
अमर उजाला ब्यूरो, जगरांव (लुधियाना) Updated Thu, 17 Oct 2013 10:36 PM IST
विज्ञापन
Doctor suicide, after killing husband and two children,
जगरांव के फाइनांसर की डाक्टर पत्नी ने बेटे-बेटी और पति को जहरीला पदार्थ देकर खुद फंदा लगाकर जान दे दी। चारों के शव कोठी के बेडरूम में मिले। इनमें मासूम बच्चों के शव बेड, फाइनांसर का शव बेडरूम के फर्श और बीएएमएस  डाक्टर का शव पंखे से लटकता मिला।
विज्ञापन


मृतक महिला ने लिखे सुसाइड नोट में ससुराल परिवार को दोषी ठहराया। इस घटना का बड़ा कारण पारिवारिक क्लेश बताया जा रहा है।

 जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह जगरांव पुलिस को पंजाब पुलिस की हेल्पलाइन 181 से सूचना मिली कि शक्ति नगर की एक कोठी में रहते फाइनांसर की पत्नी के मायके से फोन आया है कि वे परिवार समेत जान देने जा रहे हैं।
विज्ञापन


इस पर थाना सिटी के एसएचओ मोहम्मद जमील की अगुवाई में पुलिस पार्टी कोठी पहुंची। बार-बार डोर बेल बजाने पर भी जब किसी ने दरवाजा नहीं खोला तो पुलिस ने कोठी की दीवार फांद कर बेडरूम का दरवाजा खोला। दर्दनाक भयानक मंजर देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेडरूम में फाइनांसर गुरप्रीत सिंह उर्फ चोंजी (42) निवासी शक्ति नगर का शव जमीन पर पड़ा थीा। उनकी डाक्टर पत्नी परमिंदर कौर उर्फ रूपिंदर का शव पंखे से लटक रहा था। पुत्री इश्मीत कौर (13) और पुत्र जश्नवीर सिंह (8) के शव बेड पर पड़े थे।
 
ससुराल और आर्थिक तंगी कारण बताए
 मौके पर एसपी (एच) मनोहर लाल, एसपी (डी) जसदेव सिंह सिद्धू, एसएचओ मोहम्मद जमील की अगुवाई में टीम जांच में जुट गई। पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। कोठी में मृतका डाक्टर का लिखा सुसाइड नोट भी पुलिस को मिला।

उसने पति और बच्चों की मौत के लिए कु छ समय पहले ही कनाडा से आए सास-ससुर, जगरांव में रह रहे मामा ससुर, अमेरिका और मुक्तसर में रहने वाली ननदों को दोषी ठहराया। सुसाइड नोट में पति को भी जिम्मेदार बताया है और आर्थिक तंगी का हवाला दिया।


मामले में दर्ज किए दो मुकदमे
एसएसपी आशीष चौधरी ने कहा कि इस मामले में पुलिस ने दो मुकदमे दर्ज किए हैं। एक मृतका डाक्टर पर और दूसरा कोठी में मिले सुसाइड नोट के आधार पर। एसएसपी ने कहा कि इस मामले की असलियत जांच में सामने आ जाएगी, लेकिन यह सच है कि मासूम बच्चों की हत्या की गई है। फाइनांसर ने खुद सुसाइड किया या उसे भी मारा, इस बारे भी जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। डाक्टरनी ने तो सुसाइड करना नोट में कबूला ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed