फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Doctor running scanning center arrested, ultrasound machine recovered

स्कैनिंग सेंटर चला रही डॉक्टर काबू, अल्ट्रासाउंड मशीन बरामद

Wed, 18 May 2022 10:36 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Doctor running scanning center arrested, ultrasound machine recovered
लुधियाना के रिशी नगर इलाके में सेहत विभाग की ओर से अल्ट्रा साउंड सैंटर रेड के दौरान पकड़ी मशीन को ? - फोटो : LUDHIANA
लुधियाना। सरकार की तरफ से लिंग निर्धारण टेस्ट पर पाबंदी है, इसके बावजूद शहर में यह धंधा जोरों से चल रहा है। पुलिस और सेहत विभाग की टीमों से चोरी छिपे यह धंधा करने वाले डॉक्टर लगातार लिंग निर्धारण टेस्ट का धंधा चला रहे हैं। ऋषि नगर स्थित एक घर के अंदर ही स्कैनिंग सेंटर पर सेहत विभाग की टीम ने दबिश दी। शहर के सिविल सर्जन डॉ. एसपी सिंह की अगुवाई में परिवार भलाई अफसर डॉ. हरप्रीत सिंह की देखरेख में दबिश दी गई। इस दौरान स्कैनिंग करने वाली महिला को भी काबू किया गया और साथ ही साथ वहां से पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन भी बरामद की गई।
विज्ञापन

सेहत विभाग की टीम कई थ्योरियों पर जांच करने में जुटी है। इसके साथ अब जिला पुलिस को भी इसकी शिकायत दे दी गई है। थाना पीएयू में महिला के खिलाफ शिकायत दी गई है। जानकारी के अनुसार महिला खुद को बीएमएस डॉक्टर बताती थी और सेहत विभाग को बिना बताए वह चोरी छिपे से पोर्टेबल मशीन से अल्ट्रासाउंड स्कैन करती थी। महिला उक्त मशीन दिल्ली से किसी से खरीदकर लाई थी। सेहत विभाग को इसकी शिकायत मिली, जब चेक किया गया तो कुछ प्रूफ हाथ में नहीं लगा। सेहत विभाग की टीम ने पूरी जानकारी जुटाई और बुधवार की सुबह वहां दबिश दी, जहां से अल्ट्रासाउंड और अन्य सामान बरामद किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान महिला को वहां से काबू कर लिया गया। स्वास्थ्य विभाग की और से दस्तावेजों की जांच की जा रही है। उससे पूछा जा रहा है कि वह कब से स्कैनिंग कर रही थी। मौके से पकड़ी गई बीएएमएस डॉक्टर ने दिल्ली से पोर्टेबल मशीन खरीदी थी। पिछले एक साल से इलाके में प्रेक्टिस कर रही थी। सेहत विभाग अब पूछताछ में यह पता कर रही है कि पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन कहां की बनी है। इसके साथ डॉक्टर अब तक कितनी महिलाओं की स्कैनिंग कर चुकी है। उन सबका रिकार्ड लिया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी शहर में कई जगह पर दबिश दी जा चुकी है। बाहरी राज्यों की पुलिस भी महानगर में आकर दबिश दे चुकी है और अवैध सेंटर चलाने वालों को काबू कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed