फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Diver rescued a minor by jumping in the canal

नहर में कूदी नाबालिग को गोताखोर ने जान पर खेलकर बचाया

Fri, 28 Feb 2020 10:06 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Diver rescued a minor by jumping in the canal
रोपड़ में एक नाबालिग ने नहर में छलांग लगा कर आत्म हत्या करने का प्रयास किया पर गनीमत रही कि नजदीक से गुजर रहे एक गोताखोर ने नहर में छलांग लगा कर लड़की को बचा लिया। सरहिंद नहर में छलांग लगाने वाली लड़की ने कहा कि घर पर उसका पति व ससुराल परिवार उसके साथ मारपीट करता है, जिस कारण उसने परेशान होकर नहर में छलांग लगाई। इस लड़की को सरहिंद नहर के पुल से छलांग लगाता देख बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए ओर शोर मचाना शुरू कर दिया। इस दौरान मोरिंडा वासी गोताखोर बबलू वहां से गुजर रहा था तो उसने लड़की को डूबता देख नहर में छलांग लगा दी। बड़ी जद्दोजहद के बाद बबलू ने लड़की को नहर से बाहर निकाल लिया। नहर से बाहर निकलने के बाद लड़की बताया कि वह 16 साल की है और उसका एक साल पहले ही मंगा नाम के व्यक्ति से विवाह हुआ है। उसने बताया कि उसके पति का यह दूसरा विवाह है, जबकि घर में उसकी सास समेत पांच ननद उससे मारपीट करती हैं। गोताखोर बबलू ने बताया कि वह अस्पताल से आ रहा था कि रास्ते में उसे किसी ने लड़की के छलांग लगाने के बारे में बताया और उसने लगभग 200 मीटर तैरकर डूबती हुई लड़की को बचाया है। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पहुंचे सिटी थाना में तैनात एएसआई अंग्रेज सिंह लड़की को गाड़ी में बिठा कर ले गए। अंग्रेज सिंह ने बताया कि लड़की के इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है। इसके बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed