फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Dispute with father son jumped into river to commit suicide father died during save him in raikot

Punjab: बाप-बेटे में तकरार, आत्महत्या करने छप्पड़ में कूद गया बेटा, बचाने उतरा पिता की डूबने से मौत

Tue, 23 Jul 2024 09:14 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, रायकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, रायकोट (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 23 Jul 2024 09:14 PM IST
सार

पंजाब के रायकोट में पिता और पुत्र के बीच पहले तकरार हुई। गुस्साए बेटे ने आत्महत्या के लिए छप्पड़ में छलांग लगा दी। उसे बचाने उतरे पिता की डूबने से मौत हो गई, जबकि बेटे को लोगों ने बचा लिया। 

विज्ञापन
Dispute with father son jumped into river to commit suicide father died during save him in raikot
मृतक कुलविंदर सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के रायकोट के गांव कलसियां से मंगलवार को दिल दहला देने वाली घटना हुई है। यहां आत्महत्या कर रहे बेटे को बचाते हुए पिता की ही जान चली गई। मृतक की पहचान किसान कुलविंदर सिंह के तौर पर हुई है। परिवार में कलह के कारण किसान कुलविंदर सिंह के बेटे सहजप्रीत सिंह उर्फ सहज ने आत्महत्या करने के लिए गांव के छप्पड में छलांग लगा दी, बेटे को बचाने के लिए कुलविंदर सिंह भी कूद गया। इस घटना में कुलविंदर सिंह की डूबने से मौत हो गई, जबकि उसके बेटे सहज को गांव के लोगों ने बचा लिया।

विज्ञापन


कुलविंदर सिंह गांव के पूर्व सरपंच पाल सिंह का बेटा था। कुलविंदर सिंह की मौत के बाद गांव में कई तरह की बातें हो रही हैं। हालांकि प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बेटे को बचाने में पिता की डूबने से मौत हुई है। परिवार ने पुलिस को बताया है कि बाइक अनियंत्रित होकर छप्पड़ में जा गिरी जिसके चलते कुलविंदर सिंह की मौत हो गई है और सहज बच गया। 
विज्ञापन


थाना सदर रायकोट के प्रभारी नरिंदर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कुलविंदर सिंह और उनके बेटे सहज में किसी बात को लेकर तकरार हुआ था। सहज घर से चला गया और कुलविंदर अपने दूसरे बेटे को साथ लेकर उसे मनाने पीछे आया। छप्पड़ के पास दोबारा तकरार हो गई और सहज ने छलांग लगा दी। बेटे को बचाने के लिए कुलविंदर भी उसके पीछे कूद गया। छप्पड़ में दलदल के कारण दोनों डूबने लगे लेकिन लोगों ने किसी तरह सहज को बाहर निकाल लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी नरिंदर सिंह ने बताया कि कुलविंदर सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है जबकि सहज का इलाज चल रहा है। परिवार के बयानों पर 174 की कार्रवाई की जा रही है। जांच में अन्य तथ्य सामने आने पर अन्य धाराएं भी जोड़ दी जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed