फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dispute between SHO and JE, Police station electricity disconnected in Ludhiana

एसएचओ ने पकड़ा जेई का गिरेबान तो नाराज कर्मचारियों ने काट दी थाने की बिजली

Sat, 12 Oct 2019 10:45 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 12 Oct 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
Dispute between SHO and JE, Police station electricity disconnected in Ludhiana
लुधियाना में चौड़ा बाजार थाना कोतवाली के बाहर पार्किंग को लेकर विवाद के बाद बिजली मुलाजिम धरना द? - फोटो : LUDHIANA

चौड़ा बाजार थाना कोतवाली के बाहर पार्किंग को लेकर शुक्रवार दुकानदार और जेई की कहासुनी हो गई। सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजवंत सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दोनों पक्षों को थाने बुलाने की बजाए जेई को जबरदस्ती गाड़ी में बैठाने की कोशिश की। बिजली मुलाजिमों ने नारेबाजी की तो पुलिस वापस चली गई।

विज्ञापन


भड़के बिजली कर्मचारियों ने थाना कोतवाली की बिजली काट दी। शनिवार को भी मुलाजिमों ने बिजली दफ्तर के बाहर धरना लगा दिया। 12 घंटे तक थाने की बिजली गुल रहने और मामला बिगड़ते देख पुलिस अधिकारी वहां पहुंच गए। थाना प्रभारी ने माफी मांग अपनी जान छुड़ाई और पिर जाकर बिजली कर्मचारियों ने थाने की बिजली शुरू की।
विज्ञापन


जेई गब्बर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को बिजली दफ्तर के बाहर दुकानदार ने स्कूटर पार्किंग कर रखी थी। रास्ता नहीं था तो उन्होंने दुकानदार को स्कूटर पीछे करने के लिए कहा। दुकानदार ने स्कूटर पीछे करने की बजाए उन्हें गालियां निकालनी शुरु कर दी। दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इसी दौरान थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजवंत सिंह भी अपने मुलाजिमों के साथ आ पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गब्बर सिंह ने आरोप लगाया कि मौके पर आते ही थाना प्रभारी ने पहले तो उनके नाम पर आपत्ति जताई। फिर पहचान पत्र दिखाने की बात करने लगे। थाना प्रभारी के साथ कहासुनी हुई तो उन्होंने उनका गिरेबान पकड़ कर उन्हें जबरदस्ती गाड़ी में बैठाना चाहा। शोर सुन दफ्तर के बाकी मुलाजिम भी वहां पहुंच गए। बिजली कर्मचारियों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन शुरु कर दिया।

गुस्साए बिजली कर्मचारियों ने थाने की बिजली ही काट दी। काफी समय तक बिजली न आने पर जब पुलिस मुलाजिमों को पता चला कि थाने की बिजली कर्मचारियों ने काटी है तो उन्होंने अधिकारियों को सूचना दी। शनिवार को फिर बिजली कर्मचारी दफ्तर के बाहर ही धरने पर बैठ गए। एसीपी वरियाम सिंह और थाना प्रभारी फिर से दफ्तर के बाहर पहुंचे तो उन्होंने माफी मांग अपनी जान छुड़वाई। तब जाकर शनिवार की दोपहर तीन बजे के बाद लाइट शुरु की।


बिजली बिल के चार लाख का भुगतान बकाया
पावरकॉम के जेई के साथ थाना कोतवाली पुलिस को पंगा लेना इतना भारी पड़ गया कि गुस्साए बिजली वालों ने पहले तो थाने की लाइट काट दी। उसके बाद थाने का बिजली बिल पूरा बकाया निकाल दिया। बिजली कर्मचारियों के अनुसार थाना कोतवाली का चार लाख रुपये के करीब बिजली बिल पेेंडिंग है। एक तो मुलाजिम गुस्साए हुए थे और ऊपर से पैंडिंग बिल के कारण भी बिजली काटी गई है। अब अधिकारियों के कहे पर बिजली शुरू की गई है।


कुछ नहीं हुआ था, मामला सुलझ गया: थाना प्रभारी
थाना कोतवाली के एसएचओ इंस्पेक्टर राजवंत सिंह ने इस मामले में कुछ भी बताने से संकोच किया। उन्होंने कहा कि बिजली मुलाजिमों के साथ कुछ नहीं हुआ था। न ही कोई बिजली काटी गई थी। जो था, वह सब सुलझ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed