फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Diksha got first position in twelfth standard

बारहवीं साइंस स्ट्रीम में दीक्षा प्रथम

Mon, 18 May 2015 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Mon, 18 May 2015 10:27 PM IST
विज्ञापन
सतपाल मित्तल स्कूल के विद्यार्थियों ने दसवीं और बारहवीं के आईसीएसई के नतीजों में  शानदार प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया है। सतपाल मित्तल स्कूल के डायरेक्टर डीबी शर्मा ने बताया कि बारहवीं की छात्रा दीक्षा समसुखा ने साइंस स्ट्रीम में 97.75 प्रतिशत अंक लेकर जिले में टॉप किया है।
विज्ञापन



वहीं सचिन मीत सिंह ने 96.5 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा और रिधम गुप्ता ने 95 प्रतिशत अंक से तीसरा स्थान हासिल किया है। कॉमर्स स्ट्रीम में गगन दुगर, ईशान सिंगल ने 96.25 प्रतिशत अंक लेकर पहला, शौलभ ने 96 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा और गुरमहर सिंह गोगिया व आरुषि गोयल ने 95.75 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया है। आर्ट्स में अंशिका शर्मा ने 92.75 प्रतिशत अंक लेकर पहला, रागेश्वरी ने 83 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा और बिसमन कौर ने 82 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन


दसवीं के नतीजे में साइंस स्ट्रीम की भव्य सुधाकर ने 96.2 प्रतिशत अंक लेकर पहला, कनव जैन ने 96 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा और साइशा अग्रवाल ने 95.4 प्रतिशत अंक से तीसरा स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉमर्स स्ट्रीम की अदिति बांसल ने 95.2 प्रतिशत अंक से पहला, तानिया बुद्धिराजा ने 94.4 प्रतिशत अंक से दूसरा और खुशी मोंगा ने 94.2 प्रतिशत अंक से तीसरा स्थान हासिल किया है। वहीं दसवी में सेक्रेड हार्ट कान्वेंट स्कूल जमालपुर के विद्यार्थी निखिल ने साइंस स्ट्रीम में 97.4 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।

बारहवीं में 97.75 प्रतिशत अंक लेने वाली दीक्षा ने कहा कि उसकी उपलब्धि का श्रेय उसके माता और स्कूल टीचर्स को जाता है। दीक्षा का कहना है कि वह आई सर्जन बनना चाहती हैं।


गगन, ईशान और शौलभ ने भी कॉमर्स स्ट्रीम में 96.25 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। गगन ने बताया कि वह रोजाना दो तीन घंटे पढ़ाई के लिए जरूर निकालता था। ईशान ने बताया कि वह आईआईएम में एडमिशन लेना चाहता है। ईशान खेल प्रतियोगिताओं में भी भाग लेता रहर है। वह वकील बनना चाहता है।

दसवीं में साइंस स्ट्रीम की भव्य सुधाकर ने 96.2 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल में पहला स्थान हासिल किया है। भव्या ने बताया कि वह रोजाना पढ़ाई के लिए समय निकालती थी। परीक्षा के लिए सेल्फ स्टडी की है। भव्या ने बताया कि वह इंजीनियर बनना चाहती है।


सेक्रेड हार्ट कान्वेंट स्कूल जमालपुर के विद्यार्थी निखिल ने दसवीं में साइंस स्ट्रीम में 97.4 प्रतिशत अंक लेकर जिले में टॉप किया है। निखिल ने बताया कि वह तीन घंटे रोजाना पढ़ता था। वह आईएएस बनना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed