{"_id":"68fc3a0821db67151f0890df","slug":"dig-bribery-case-cbi-raids-bhullar-farmhouse-in-ludhiana-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआईजी रिश्वतकांड: भुल्लर के 55 एकड़ के फार्म हाउस पर सीबीआई की रेड, CBI टीम ने तोड़े कमरों के ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआईजी रिश्वतकांड: भुल्लर के 55 एकड़ के फार्म हाउस पर सीबीआई की रेड, CBI टीम ने तोड़े कमरों के ताले
Sat, 25 Oct 2025 08:17 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 25 Oct 2025 08:17 AM IST
सार
गांववालों ने बताया कि भुल्लर ने करीब छह साल पहले यह जमीन खरीदी थी और यहां वे खुद खेतीबाड़ी करवाते थे। ड्यूटी से फुर्सत मिलते ही वे फार्म हाउस पहुंचकर फसल की निगरानी किया करते थे। फार्म हाउस में धान की कटाई लगभग पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन
जांच के लिए पहुंची सीबीआई की टीम
- फोटो : संवाद
विस्तार
रोपड़ रेंज के निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। सीबीआई की टीम ने शुक्रवार को माछीवाड़ा के पास स्थित गांव मंड शेहरियां में भुल्लर के 55 एकड़ के फार्म हाउस पर रेड की। सुबह-सुबह सीबीआई की 10 अधिकारियों की टीम गांव पहुंची और फार्म हाउस में बने हर कमरे की तलाशी ली।
इस दौरान कुछ कमरों के ताले तोड़े गए। टीम देर शाम तक फार्म हाउस में जांच में जुटी रही। सीबीआई अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि तलाशी के दौरान कोई भी आपत्तिजनक दस्तावेज या वस्तु बरामद नहीं हुई। उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल भुल्लर की अन्य संपत्तियों के बारे में जानकारी उच्च अधिकारियों से ही साझा की जाएगी।
गांववालों ने बताया कि भुल्लर ने करीब छह साल पहले यह जमीन खरीदी थी और यहां वे खुद खेतीबाड़ी करवाते थे। ड्यूटी से फुर्सत मिलते ही वे फार्म हाउस पहुंचकर फसल की निगरानी किया करते थे। फार्म हाउस में धान की कटाई लगभग पूरी हो चुकी है। गांववालों ने बताया कि भुल्लर अक्सर खेती की देखरेख के लिए गांव का चक्कर लगाते रहते थे।