{"_id":"6abc77ecfc3d9ab4900a5b3f","slug":"dhirendra-shastri-clarifies-stance-on-religious-conversion-says-all-religions-ours-conversion-is-wrong-2026-09-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"धर्मांतरण पर धीरेंद्र शास्त्री की सफाई: कहा- सभी धर्म हमारे, बदलाव गलत, पंजाब से संस्कृति बचाने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मांतरण पर धीरेंद्र शास्त्री की सफाई: कहा- सभी धर्म हमारे, बदलाव गलत, पंजाब से संस्कृति बचाने की अपील
Wed, 30 Sep 2026 08:16 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Published by: Nivedita
Updated Wed, 30 Sep 2026 08:16 AM IST
सार
धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि देश में सभी धर्मों के लोग सुख-शांति और एकजुटता से रहें, यही उनकी भावना है। उन्होंने कहा कि सभी धर्म उनके लिए अपने हैं, लेकिन धर्मांतरण गलत है। उन्होंने लोगों से कहा कि सनातन पर कोई अंगुली उठाए तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
धीरेंद्र शास्त्री
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से लुधियाना में चल रही श्री हनुमंत कथा के दौरान की गई टिप्पणियों को लेकर मुस्लिम और ईसाई समुदाय की ओर से एतराज जताए गए हैं। अब शास्त्री ने अपनी बात स्पष्ट की है।
धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि वह न तो मुस्लिम समुदाय के खिलाफ हैं और न ही ईसाई समुदाय के। उनका विरोध केवल गलत तरीके से हो रहे धर्मांतरण के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि हम तनातनी नहीं, सनातनी करते हैं।
धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि गुरु परंपराओं को आगे बढ़ाना सिख समुदाय का धर्म है। जब वह किसी को अपनी परंपरा और धर्म छोड़कर दूसरे धर्म में जाते देखते हैं तो उन्हें पीड़ा होती है। उन्होंने कहा कि वह इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड सहित कई देशों में जाकर भी दूसरे धर्मों के लोगों के बीच प्रवचन करते हैं और वहां भी उन्हें सम्मान मिलता है। उनके अनुसार, इससे स्पष्ट है कि उनका विरोध किसी धर्म से नहीं, बल्कि धर्मांतरण से है।
विज्ञापन
‘पंजाब अपने बच्चों और संस्कृति को बचा लो’
धीरेंद्र शास्त्री ने पंजाब के लोगों से अपने बच्चों और संस्कृति को बचाने की अपील करते हुए कहा कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो आने वाली पीढ़ियां और पूर्वज सवाल करेंगे। उन्होंने कहा कि कुछ लोग उनके विरोध की बात करते हैं, लेकिन वह सनातन की एकजुटता के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें मरना मंजूर है, लेकिन धर्मांतरण स्वीकार नहीं है।
उन्होंने पंडाल में मौजूद श्रद्धालुओं से कहा कि यदि उनकी बातें सही लग रही हैं तो वे कथा में बैठे रहें और यदि गलत लगती हैं तो चले जाएं। उन्होंने कहा कि धर्म हमारा धंधा नहीं है। साथ ही कहा कि कई ताकतें उनके पीछे लगी रहती हैं, लेकिन उन्हें अपने सनातनी समाज पर भरोसा है।

‘सभी धर्म हमारे, धर्मांतरण गलत’
धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि देश में सभी धर्मों के लोग सुख-शांति और एकजुटता से रहें, यही उनकी भावना है। उन्होंने कहा कि सभी धर्म उनके लिए अपने हैं, लेकिन धर्मांतरण गलत है। उन्होंने लोगों से कहा कि सनातन पर कोई अंगुली उठाए तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह लुधियाना में भक्तों की अर्जियां बालाजी के समक्ष लगाने और हनुमंत कथा सुनाने आए हैं। उन्होंने कहा कि संभव है कि उनकी कुछ बातों का लोगों ने गलत अर्थ निकाल लिया हो।
धर्मांतरण को लेकर चिंता जताते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि सांप तुम्हारे और हमारे बिस्तर के नीचे हैं। फर्क इतना है कि तुमने देखा नहीं, हमने देख लिया, इसलिए हम बेचैन हैं। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य किसी समुदाय के खिलाफ माहौल बनाना नहीं, बल्कि सनातन परंपराओं और संस्कृति को लेकर लोगों को जागरूक करना है।
क्रिश्चियन यूनाइटेड फेडरेशन ने जताई थी नाराजगी
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से धार्मिक समुदाय के खिलाफ की गई कथित टिप्पणी पर क्रिश्चियन यूनाइटेड फेडरेशन ने नाराजगी जताई है। पंजाब क्रिश्चियन यूनाइटेड फेडरेशन के अध्यक्ष अल्बर्ट दुआ ने कहा कि टिप्पणी से समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर पंजाबभर से लोगों के फोन आ रहे हैं और उनसे सवाल किया जा रहा है कि समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचने के बावजूद वह चुप क्यों हैं। उन्होंने संकेत दिया कि इस मामले को लेकर अगली कार्रवाई और रुख की जानकारी लुधियाना में होने वाले विमर्श के बाद दी जाएगी।
शाही इमाम ने दी थी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बयानों पर पंजाब के शाही इमाम मौलाना उस्मान रहमानी सानी लुधियानवी ने कड़ा ऐतराज जताते हुए इसे आपसी सौहार्द और भाईचारे को नुकसान पहुंचाने की नाकाम कोशिश करार दिया है। शाही इमाम ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री इस्लाम धर्म के बारे में नापाक इशारे करते हैं। स्टेज से यहां तक कहा कि ‘भैया को सैंया बना लेते हैं’। यह एक ऐसी नापाक टिप्पणी है, जिसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता और इस्लाम के अंदर इसकी कोई गुंजाइश नहीं है। उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री से अपनी विवादित टिप्पणियां तुरंत वापस लेने की मांग की है और चेतावनी दी है कि ऐसा न करने पर उनके व कथा आयोजकों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया जाएगा।