{"_id":"ba63d2414579e9684ecbd2a3f12eead3","slug":"dhillon-speaks-ludhiana-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुछ लोग पंजाब की अमन, शांति को खत्म करने की चाल चल रहे हैं : ढिल्लों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुछ लोग पंजाब की अमन, शांति को खत्म करने की चाल चल रहे हैं : ढिल्लों
Updated Tue, 17 Nov 2015 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंचाई मंत्री शरणजीत सिंह ढिल्लों ने कहा है कि कुछ लोग पंजाब की अमन, शांति को खत्म करने की चाल चल रहे हैं। विदेशों में बसे कुछ लोगों का मकसद पंजाब में अकाली भाजपा सरकार को अस्थिर करना है, ताकि वे अपनी राजनीतिक गोटियां फिट कर सकें। पंजाब को अस्थिर करने की हर कोशिश को नाकाम कर दिया जाएगा। ढिल्लों मंगलवार को गुरु नानक देव भवन में जल आपूर्ति एवं सेनीटेशन विभाग की ओर से आयोजित समागम में बोल रहे थे। समागम में साहनेवाल विस हलके के 160 गांवों के लोगों को स्वच्छ भारत मिशन और विभाग की कल्याण स्कीमों के बारे में जानकारी दी गई।
ढिल्लों ने कहा कि दुख की बात है कि ऐसे लोग जिनका आपरेशन ब्लू स्टार में हाथ था, वहीं व्यक्ति आज फिरकापरस्त ताकतों का समर्थन कर रहे हैं। सिंचाई मंत्री ने कहा कि अकाली भाजपा सरकार का मकसद सूबे का विकास करना है। आने वाले साल में हर घर में शौचालय और पीने का साफ पानी मुहैया कराया जाएगा। इस अवसर पर जल आपूर्ति विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे।