फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   dgp suresh arora, visit bhaini sahib, investigation, ludhiana

डीजीपी टीम के साथ पहुंचे श्री भैणी साहिब

Wed, 06 Apr 2016 10:29 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/लुधियाना
ब्यूरो,अमर उजाला/लुधियाना Updated Wed, 06 Apr 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
dgp suresh arora, visit bhaini sahib, investigation, ludhiana
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नामधारी समुदाय की गुरु माता चंद कौर की हत्या के बाद बुधवार को डायरेक्टर जरनल ऑफ पुलिस सुरेश अरोड़ा जांच के लिए पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने अपनी टीम के साथ बुधवार को श्री भैणी साहिब का दौरा किया और करीब एक घंटे तक घटनास्थल और उसके आस-पास ही रहे। उन्होंने इस मामले में चश्मदीदों के साथ भी बातचीत की। हत्यारे कैसे फरार हो गए इस बारे में भी डीजीपी सुरेश अरोड़ा ने सारी जानकारी हासिल की। 

बुधवार को श्री भैणी साहिब पहुंचे डीजीपी ने माता चंद कौर की क्लब कार चलाने वाले सेवक करतार सिंह, उनकी सेविका और आठ वर्षीय बच्चे के साथ भी मुलाकात की। उन्होंने हत्यारों को घटना के समय देखा था। इसके बाद डीजीपी ने श्री भैणी साहिब में मौजूद सतगुरु उदय सिंह के साथ मुलाकात की। 15 से 20 मिनट तक मुलाकात करने के बाद डीजीपी ने ठाकुर उदय सिंह को भरोसा दिलाया कि पुलिस अपने उच्च स्तर पर इस हत्याकांड की जांच कर रही है। उम्मीद है कि जल्द ही माता चंद कौर के हत्यारों को पकड़ लिया जाएगा। 
विज्ञापन


डीजीपी ने श्री भैणी साहिब में सतगुरु ठाकुर उदय सिंह के साथ बंद कमरे में मुलाकात की। इस मुलाकात के बारे में नामधारी दरबार के उप प्रधान सुरिंदर सिंह नामधारी ने कहा कि ठाकुर उदय सिंह ने अब तक हुई सारी घटनाओं की जानकारी के बारे में डीजीपी को बताया है। इतना ही नहीं उन्होंने डीजीपी को बताया है कि अब तक किसी भी मामले को पुलिस सुलझा नहीं सकी है। अब तक हत्यारों ने सारी ही हदों को पार कर गुरु माता की हत्या कर दी। ठाकुर उदय सिंह ने भी इस घिनौनी हत्या के पीछे दूसरे गुट का हाथ होने का शक जाहिर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पुलिस से आग्रह किया है कि मामले की पारदर्शी तरीके से जांच कर पूरे मामले की हकीकत सामने लाई जाए। नामधारी दरबार के प्रेस सचिव लखबीर सिंह बद्दोवाल ने कहा कि डीजीपी ने घटना स्थान का जायजा लिया और अलग-अलग लोगों से उस दिन हुई घटना के बारे में जानकारी हासिल की। इस दौरान डीजीपी ने गठित की गई उच्च स्तरीय जांच कमेटी को जल्द से जल्द इस मामले को सुलझाने के आदेश भी दिए। 

डेरा ब्यास के प्रमुख पहुंचे श्री भैणी साहिब, सतगुरु उदय सिंह से की मुलाकात

ब्यास स्थित राधा स्वामी डेरे के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों भी बुधवार को श्री भैणी साहिब स्थित नामधारी मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने सतगुरु उदय सिंह के साथ मुलाकात की और माता चंद कौर की मौत पर दुख प्रकट किया। उन्होंने ठाकुर उदय सिंह के साथ करीब एक घंटे तक मुलाकात की और बाद में वापस डेरा ब्यास के लिए निकल गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed