फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Devotees stopped, when the atmosphere was tense then officials arrived

श्रद्धालुओं को रोका,माहौल तनावपूर्ण होने पर पहुंचे अधिकारी

Mon, 09 Aug 2021 11:45 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Devotees stopped,  when the atmosphere was tense then officials arrived
प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रावण मास के नवरात्रे शुरू हो चुके हैं और पंजाब के कोने-कोने से संगत माता नैना देवी दर्शनों के लिए जा रही है। मगर इस बार करोना के चलते हिमाचल सरकार द्वारा कहा गया है कि अगर हिमाचल प्रदेश में एंट्री करनी है तो श्रद्धालुओं के लिए कोरोना टेस्ट या दो वैक्सीन लगी होनी चाहिए।
विज्ञापन

इस कारण माता नैना देवी जाने वाली संगत काफी परेशानी झेल रही है। श्रद्धालु कहीं पुलिस के साथ धक्का-मुक्की और कहीं पुलिस के साथ बहस करते हुए नजर आए। श्रद्धालुओं ने परेशानी के चलते पंजाब हिमाचल बॉर्डर पर गांव कोला वाला टोबा पर धरना लगा दिया। हर साल सावन माह के नवरात्रों में पंजाब के कोने-कोने से श्रद्धालु पैदल यात्रा साइकिल पर और गाड़ियों में माता नैना देवी नतमस्तक होने पहुंचती है। कोरोना वायरस के चलते हिमाचल सरकार सख्त हो गई है। हिमाचल सरकार ने जहां हिमाचल एंट्री पर करोना टेस्ट और वैक्सीन की दोनों डोज लगी होने की शर्त रखी है, मगर पंजाब से हिमाचल जाने वाले श्रद्धालु इस बात से इतेफाक नहीं रखते।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं का कहना है कि हिमाचल सरकार को यह शर्त एक महीना पहले बता देनी चाहिए थी। अब वह कहां जाकर टेस्ट करवाएं और कहां वैक्सीन लगवाएं। कई श्रद्धालु तो कई दिनों से पैदल यात्रा पर हैं। हिमाचल सरकार द्वारा बॉर्डर पर टेस्ट की सुविधा भी नहीं दी गई है। काफी देर माहौल तनावपूर्ण बना रहा इसके बाद डीसी बिलासपुर पंकज राय, एसडीएम श्री आनंदपुर साहिब केशव गोयल ने जाकर मौका संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed