{"_id":"61e303506d0b760f3f67cc76","slug":"dera-mukhi-ram-rahim-s-samdhi-jassi-will-join-bjp-bathinda-news-pkl4393572159","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेरा मुखी राम रहीम के समधी जस्सी होंगे भाजपा में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेरा मुखी राम रहीम के समधी जस्सी होंगे भाजपा में शामिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेरा सच्चा सौदा मुखी राम रहीम के समधी और कांग्रेसी नेता हरमंदर सिंह जस्सी अगामी दिनों में कांग्रेस को अलविदा कहकर भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। कांग्रेसी नेता जस्सी ने कहा कि वो आजाद तौर पर तलवंडी साबो से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कांग्रेस से तो टिकट मांगा नहीं था। कांग्रेस ने तलवंडी साबो के मौजूदा हलका इंचार्ज खुशबाज सिंह जटाणा को टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा है। करीब एक माह पहले जब मुख्यमंत्री चन्नी का समागम तलवंडी की रामां मंडी में था तो जटाणा और जस्सी की आपस में बहस हो गई थी। यहां पर नौबत हाथापाई तक आ गई थी। जस्सी के सुरक्षा कर्मियों ने बीच बचाव कर दोनों नेताओं को दूर किया था।
भाजपा से जुडे़ सूत्रों ने बताया कि अगामी दिनों में पंजाब भाजपा के प्रमुख नेताओं की हाजरी में कांग्रेस के नेता और डेरामुखी के समधी हरमंदर सिंह जस्सी भाजपा में शामिल होंगे। सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस के कुछ नेता भाजपा के संपर्क में है। सूत्रों ने बताया कि मानसा से आप की टिकट पर चुनाव जीत कर विधायक बने नाजर सिंह मानशाहिया, मौड से आप विधायक बनने के बाद कांग्रेस में शामिल जगदेव सिंह कमालू के साथ दो ओर कांग्रेसी विधायक कांग्रेस छोडकर भाजपा में शामिल हो रहे है। ध्यान रहे कि पिछले वर्षों के दौरान कांग्रेस ने डेरा मुखी के समधी हरमंदर जस्सी को तलवंडी साबो एवं मौड मंडी से टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा था। जस्सी दोनों जगहों से चुनाव हार गए थे। अब मौड एवं मानसा और तलवंडी साबो से कांग्रेस के बीच बड़ी बगावत भी हो सकती है। मौड मंडी से आप से कांग्रेस में शामिल जगदेव कमालू और मानसा से नाजर मानशाहिया, तलवंडी साबो से कांग्रेसी नेता हरमंदर जस्सी ने टिकट के लिए आवेदन किया था। इसी तरह मलोट से विधायक रहे अजायब सिंह भटटी भी बगावती सुर अपना सकते हैं। कांग्रेस हाईकमान ने इन नेताओं में से किसी को भी टिकट नहीं दिया।
डेरा वोट का लाभ प्राप्त करने के लिए भाजपा जस्सी पर खेल सकती है दांव
सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस से टिकट ना मिलने से नाराज डेरा मुखी के समधी जल्दी ही भाजपा में शामिल होकर बठिंडा शहरी सीट से अपनी दावेदारी जताएंगे। भाजपा भी कांग्रेस की तरह डेरा वोट प्राप्त करने के उद्देश्य से डेरामुखी के समधी हरमंदर सिंह जस्सी को बठिंडा के किसी विधानसभा क्षेत्र से अपना प्रत्याशी बना सकती है। जिले में डेरा सर्मथकों की संख्या ज्यादा होने कारण भाजपा भी डेरा वोट का लाभ प्राप्त करने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन
मैं तो तलवंडी से आजाद लडूंगा, भाजपा में शामिल होने की फैली अफवाह- हरमंदर जस्सी
कांग्रेसी नेता एवं डेरा मुखी के समधी हरमंदर सिंह जस्सी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वो तो तलवंडी साबो से आजाद चुनाव लडे़ंगे। जिसके अंतर्गत वो तलवंडी विधान सभा हलके के वोटरों के साथ जाकर बैठक कर रहे और अगली रणनीति तय कर रहे। भाजपा में शामिल होने की चल रही चर्चा पर जस्सी ने कहा कि वो कांग्रेस छोडकर किसी पार्टी में शामिल नहीं हो रहे। उनके भाजपा में शामिल होने के बारे में विरोधियों द्वारा अफवाह फैलाई जा रही है।